अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की साल में जितनी भी फिल्में रिलीज़ हो वो द कपिल शर्मा शो(The Kapil sharma show) में जरुर पहुंचते ही हैं. क्योंक जितना प्यार कपिल शर्मा अक्षय कुमार(Akshay Kumar) से करते हैं उतने ही अक्षय भी कपिल के करीब हैं. लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ कि अक्षय कुमार की शो में एंट्री से कपिल शर्मा परेशान हो गए. इसका मतलब ये कतई नहीं है कि कपिल अक्षय कुमार को शो में नहीं बुलाना चाहते थे. बल्कि हुआ ये कि अक्षय ने एक ही एपिसोड में 4 बार एंट्री ली जिससे कपिल परेशान हो गए. 

चार बार ली अक्षय कुमार ने एंट्री

दरअसल हुआ ये कि कपिल शर्मा रुस्तम फिल्म के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे. जहां उन्होंने काफी सिंपल अंदाज़ में एंट्री ली. ऑडियंस ने भी दिल खोलकर उनका वेलकम किया. लेकिन तभी अक्षय कुमार को लगता है कि उन्होंने वैसी एंट्री नहीं ली जैसी उनसे उम्मीद की जाती है. और अक्षय फिर से एंट्री लेते हैं. एक बार फिर कपिल अपनी लाइन्स बोलते हैं और अक्षय स्टेज पर आते हैं. लेकिन अक्षय फिर से तीसरी एंट्री लेने की बात कहते हैं और फिर स्टेज से चले जाते हैं. ऐसा करते करते अक्षय 4 एंट्री लेते हैं और कपिल अपनी लाइन्स बोलते बोलते हो जाते हैं परेशान. 

अक्षय के आने पर शो में लग जाते हैं चार चांद

वैसे चाहे कोई कुछ भी कहे अक्षय कुमार जब भी इस शो में पहुंचते हैं तो स्टेज पर होता है सिर्फ मस्ती और धमाल. और शो में वाकई लग जाते हैं चार चांद. और सबसे खास बात होती है कपिल और अक्षय में होने वाली बातें. जहां कपिल अक्सर अक्षय की कमाई का ज़िक्र करते रहते हैं तो वहीं अक्षय भी उन्हें घेरने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते. फिलहाल शो की इसी मस्ती और धमाल को फैंस काफी मिस कर रहे हैं वहीं ख़बर है कि जल्द ही शो की वापसी हो सकती है. 

ये भी पढ़ेंः Shimmery Silver स्टाइलिश आउटफिट में Hina Khan ने कराया फोटोशूट, खुद को बताया - Butterfly