कपिल शर्मा(Kapil Sharma) अपनी हाज़िर जवाबी और फनी अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं. ऐसा ही कुछ तब देखने को मिला, जब एक इवेंट के दौरान सलमान के सामने ही कपिल ने एक्ट्रेस कैटरीना कैफ(Katrina Kaif) के साथ फनी अंदाज़ में फ्लर्ट किया था. दरअसल, एक इवेंट के दौरान सलमान और कपिल स्टेज पर मौजूद थे, तभी कपिल वहां कैटरीना को भी बुला लेते हैं. कपिल एक्ट्रेस से कहते हैं, ‘कैटरीना आप बहुत प्यारी लग रहीं हैं, मैं और भी आपकी तारीफ़ में बोलना चाहता हूं लेकिन बोल नहीं पा रहा हूं, बीच में सलमान खान खड़े हैं’. इस पर कैटरीना, कपिल से कहती हैं कि आप टेंशन मत लेना आप बोलिए, जिस पर कपिल कहते हैं, ‘नहीं अभी तो मैं आपके सहारे बोल दूंगा लेकिन बाद में तो मेरा मिलना जुलना रहता है..’ जिस पर सभी लोगों की हंसी छूट जाती है.
इसके बाद कपिल सलमान खान से कुछ सवाल करते हैं जैसे, ‘क्या आपने कभी कॉलेज के दिनों में स्कूटर को टेढ़ा करके चेक किया है कि उसमें तेल है या नहीं ? जिस पर सलमान कहते हैं कि वह अपने स्कूटर में पेट्रोल और घांसलेट मिक्स करके डालते थे और वह चलता था लेकिन जब उनका समय सुधरा और स्कूटर में सिर्फ पेट्रोल भरवाया तो वह चला ही नहीं’. सलमान का यह वाकया सुन वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे थे.
इसके बाद कपिल ने सलमान खान से एक और मजेदार सवाल किया, कपिल ने पूछा,' आपके सोशल मीडिया पर आपकी ढ़ेरों फैन्स मैसेज करती हैं, कभी आपको कोई पसंद आई हो जिसके फोटो को आपने ज़ूम करके देखा हो ? इसके जवाब में सलमान कहते हैं नहीं उनके तो नहीं लेकिन कैटरीना के सभी फ़ोटोज़ में ज़ूम करके देखता हूं.