एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) और एक्टर धर्मेन्द्र (Dharmendra) की जोड़ी बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ियों में से एक है. इन दोनों ही स्टार्स ने लव मैरिज की थी जिससे जुड़ी ढेरों कहानियां आज भी इंडस्ट्री में सुनी और सुनाई जाती हैं. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि धर्मेन्द्र से पहले हेमा मालिनी की शादी अपने समय के मशहूर अभिनेता जितेन्द्र के साथ होने वाली थी.
ऐन वक्त पर Dharmendra ने किया था कुछ ऐसा, होते-होते रह गई थी Hema Malini-Jitendra की शादी
एबीपी न्यूज़ | 27 Feb 2021 10:41 PM (IST)
कहा जाता है कि जितेन्द्र और हेमा सन 1974 में आई फिल्म ‘दुल्हन’ के दौरान एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे और शादी करने वाले थे. हालांकि, ऐन मौके पर ऐसा कुछ हुआ जिसके चलते हेमा ने जितेन्द्र से शादी तोड़ ली थी.
