Amrita Singh Divorce: बात आज एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) की जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ ही पर्सनल लाइफ के चलते भी खासी सुर्खियों में रही थीं. अमृता सिंह 80-90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस थीं, उनका नाम अपने दौर की टॉप की एक्ट्रेस में लिया जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय एक्ट्रेस अमृता सिंह का अफेयर अपने दौर के फेमस क्रिकेटर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) से भी रह चुका है.
कहते हैं कि अमृता और रवि एक-दूसरे को बहुत चाहते थे और अगर एक शर्त आड़े नहीं आती तो दोनों शादी भी कर लेते. जी हां, असल में रवि शास्त्री और अमृता एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन क्रिकेटर की एक शर्त थी. शर्त यह थी कि शादी के बाद अमृता फिल्मों से दूरी बना लें यानी दोबारा कभी एक्टिंग ना करें.
कहते हैं कि अमृता सिंह को रवि शास्त्री की यह शर्त मंजूर नहीं थी. नतीजा ये हुआ कि रवि शास्त्री और अमृता सिंह का रिश्ता हमेशा हमेशा के लिए टूट गया. बहरहाल, रवि शास्त्री से ब्रेकअप के बाद अमृता की लाइफ में एक्टर विनोद खन्ना (Vinod Khanna) की एंट्री हुई.
