Sonu Sood के सामने जब Akshay Kumar बन Krushna Abhishek ने सुनी स्क्रिप्ट तो देखने को मिली ऐसी जबरदस्त कॉमेडी
एबीपी न्यूज़ | 20 Jan 2021 07:26 PM (IST)
यह वीडियो पिछले साल का है जब सोनू द कपिल शर्मा शो(The Kapil Sharma Show) में पहुंचे हुए थे. यहां सोनू का स्वागत बेहद फ़िल्मी अंदाज़ में करते हुए कीकू शारदा(Kiku Sharda) कहते है, ‘ आपको नमस्ते करें... प्रणाम करें... या ट्वीट ही कर दें’. जिसे सुन ना सिर्फ सोनू सूद बल्कि वहां मौजूद हर शख्स ठहाके मारकर हंसने लगता है.
‘कोरोना वॉरियर’ और ‘रियल हीरो’ जैसे नामों से फेमस हो चुके एक्टर सोनू सूद(Sonu Sood) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. यह वीडियो पिछले साल का है जब सोनू द कपिल शर्मा शो(The Kapil Sharma Show) में पहुंचे हुए थे. यहां सोनू का स्वागत बेहद फ़िल्मी अंदाज़ में करते हुए कीकू शारदा(Kiku Sharda) कहते है, ‘ आपको नमस्ते करें... प्रणाम करें... या ट्वीट ही कर दें’. जिसे सुन ना सिर्फ सोनू सूद बल्कि वहां मौजूद हर शख्स ठहाके मारकर हंसने लगता है. इसी बीच एंट्री होती है कृष्णा अभिषेक की, जो शो में अक्षय कुमार के गेटअप में नज़र आते हैं और कीकू शारदा इन्हें एक फिल्म की स्क्रिप्ट सुनना शुरू करते हैं. अक्षय बने कृष्णा को कहानी सुनाते हुए कीकू कहते हैं, ‘कहानी कुछ ऐसे शुरू होती है... सुबह होती है मुर्गा बांग देता’. तभी अचानक से कीकू की चुटकी लेते हुए कृष्णा कहते हैं ‘धीरे से बात करो उठ जाएगा मुर्गा’. कृष्णा का यह पंच सुन सबकी हंसी छूट पड़ती है. इसके बाद कीकू एक बार फिर से फिल्म की कहानी सुनाने की कोशिश करते हैं और बोलते हैं, ‘सुबह के 10 बजे हैं.. अलार्म बजता है आप जागे…’ जिस पर उन्हें बेहद कॉमिक अंदाज़ में टोकते हुए अक्षय कुमार बने कृष्णा अभिषेक कहते हैं, ‘पागल हो गया है क्या, मैं सुबह 4 बजे उठता हूं, 10 बजे नहीं’. इस पर कीकू उनसे पूछते हैं, ‘4 बजे आप करते क्या हैं ?’. जिस पर कृष्णा कहते हैं ‘मैं देखता हूं कौन कौन सो रहा है’. यूट्यूब पर मौजूद इस वीडियो को अब तक 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में कृष्णा और कीकू आगे भी एक से बढ़कर एक पंच मारते हैं जिसके लिए आप यह वीडियो देख सकते हैं.