अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) का नाम जब भी लिया जाता है तो पुराने किस्से ताजा हो जाते हैं. वो किस्से जो कभी बॉलीवुड गलियारों में खूब गूंजा करते थे और आज भी गाहे बगाहे वो सुनने को मिल जाते हैं. कहते हैं कभी रेखा और अमिताभ के बीच काफी नजदीकिया थीं लेकिन सिलसिला के बाद दोनों ने अलग हो जाने का फैसला लिया. लेकिन जब एक इंटरव्यू में रेखा से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ उनका नाम जुड़ने को लेकर सवाल किया तो अभिनेत्री ने किसी भी रिश्ते से इनकार कर दिया था.

क्या कहा था एक्ट्रेस रेखा ने 

जब इंटरव्यू में रेखा से अमिताभ बच्चन को लेकर बात की गई और सवाल किया गया तो रेखा ने कहा था कि वो हर उस इंसान की तरह उन्हें पसंद करती हैं जो उनका फैन था लेकिन इसके अलावा उनका अमिताभ बच्चन से कभी कोई कनेक्शन रहा ही नहीं. वो केवल उनके कोस्टार थे लेकिन वो उनकी एक्टिंग, उनकी पर्सनैलिटी की दीवानी थीं और उन्होंने अमिताभ बच्चन से ही प्रोफेशनलिज्म सीखा था. उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ अपने लिंकअप की खबरों को खारिज कर दिया था.

पहली बार साथ काम करते हुए काफी नर्वस थीं रेखा

अभिनेत्री रेखा ने इस इंटरव्यू में उनके साथ पहली बार काम करने के किस्से को भी बयां किया था. उन्होंने बताया था कि दो अनजाने के वक्त वो काफी नर्वस थी क्योंकि इस फिल्म से पहले अमिताभ बच्चन की दीवार रिलीज हुई थी जो सुपरहिट रही थी. लिहाजा उस वक्त हर किसी की जुबां पर उन्हीं का नाम था. इसीलिए उन्हें उनके साथ काम करते हुए काफी डर था. दो अनजाने से दोनों ने एक साथ स्क्रीन शेयर की थी और तभी से ये जोड़ी हिट हो गई. इसके बाद ये जोड़ी 10 फिल्मों में नजर आईं और दोनों के नजदीक आने के चर्चे भी होने लगे.

ये भी पढ़ेंः अमिताभ बच्चन ने अभी तक नहीं लगवाई कोरोना वैक्सीन, खुद बताई वजह