Mumbai Saga Trailer: लॉकडाउन के बाद फिल्मों की रिलीज का सिलसिला शुरु हो गया है. आज अपकमिंग फिल्म मुंबई सागा का ट्रेलर बहुत ही ग्रैंड तरीके से लॉन्च किया गया. इस फिल्म में जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, समीर सोनी और रोनित रॉय जैसे कई सितारे अभिनय करते दिखेंगे.
ट्रेलर काफी दमदार है. इस फिल्म की कहानी 80 के दशक की है और इसमें एक गैंगस्टर की कहानी दिखाई गई है. गैंगस्टर अमर्त्य राव है की भूमिका में जॉन अब्राहम दिख रहे हैं. ट्रेलर में वो धांसू एक्शन करते दिखे हैं. इसमें दिखाया गया है कि अमर्त्य राव बॉम्बे की सड़कों पर पला बढ़ा है और भाई की मौत के बाद वो गैंगेस्टर बन जाता है.
वहीं, इस फिल्म में इमरान हाशमी पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं. ट्रेलर में इमरान हाशमी की जो झलक दिखी उसमें तो वो पुलिस की वर्दी में काफी जंच रहे हैं. साथ ही वो गैंगेस्टर को मारने के लिए किसी हद तक जाने को तैयार हैं. गैंगेस्टर के सिर पर 10 करोड़ का इनाम भी है. ट्रेलर में उनके हिस्से डायलॉग्स भी काफी अच्छे आए हैं. वो कहते हैं- सवाल ये नहीं कि अमर्त्य मरेगा. सवाल ये है कि मैं 10 करोड़ा का करुंगा क्या?
इसके अलावा इसमें जॉन अब्राहम के अपोजिट काजल अग्रवाल हैं. ट्रेलर में उनकी एक ही झलक मिली है. वो कहती हैं- अमर्त्य के भाई के साथ जो हुआ उसके बाद उसे कोई नहीं रोक पाएगा.
