Best Vegan Food Ever: विराट कोहली ने हाल ही में लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर भारत को इंग्लैंड से रोमांचक टेस्ट जीत दिलाई. कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन के एक रेस्तरां में वेज फूड का आनंद लेते दिखाई दिए. अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक डिश की फोटो शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘बेहतरीन वेज खाना.’ वहीं फेमस शेफ रिशिम सचदेवा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर स्टार कपल के साथ एक फोटो पोस्ट की है. विराट और अनुष्का ने फोटो के लिए रेस्तरां स्टाफ के साथ भी पोज दिए. अनुष्का की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. साथ ही फैन्स भी अपना प्यार खूब बरसा रहे हैं.
विराट की टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने इंग्लैंड को आखिरी दिन धूल चटा दी. मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा. मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के 20 में से 19 विकेट लिए. सिराज ने 4 विकेट लेकर इंग्लैंड की दूसरी पारी को समेट दिया. विराट की टीम इंडिया ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रन से हराया. भारत फिलहाल 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है.
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सबसे प्यारे भारतीय सेलिब्रिटी कपल में से एक हैं. ये बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है. यह जोड़ी हर कठिनाई का सामना साथ में मजबूत होकर करती है. कई सालों तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंध गए थे. फिर उसके बाद उन्होंने एक प्यारी सी बच्ची वामिका कोहली को जन्म दिया. भले ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने काम के क्षेत्र में व्यस्त रहते हों लेकिन वो हमेशा अपने परिवार के साथ बात करना और एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं.
ये भी पढ़ें-
Virat Kohli ने शेयर की Anushka Sharma के साथ लंच डेट की फोटो, नहीं दिखाई दी बेटी Vamika
In Pics: अनुष्का शर्मा लंदन में कर रही हैं खूब मस्ती, शेयर की संडे मॉर्निंग वाली खूबसूरत तस्वीरें
