Vicky Kaushal wears Katrina kaif Hoodie: भाभी जी घर पर हैं... अब आप सोच रहे होंगे कि हम आपसे ये सवाल क्यों कर रहे हैं. भई ये सवाल आपसे हम नहीं कर रहे, बल्कि ये सवाल फैंस बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky kaushal) से कर रहे हैं क्योंकि जिस तरह सबकी नजरों के सामने से विक्की कौशल कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को ले भागे उसी तरह से वो उनके कपड़ो पर भी अपना हक जता रहे हैं. अब ऐसा हम क्यों कह रहे हैं उसके लिए आपको इस रिपोर्ट को पढ़ना होगा.
दरअसल, हाल ही में विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स (Vicky Kausal instagram) पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वो ठंड में फिल्म के सेट पर पहुंचे हुए हैं. उनकी इस तस्वीर के बैकड्रॉप में उनकी वैनिटी वैन भी दिखाई दे रही है, लेकिन आप सोच रहे होंगे कि भला इस फोटो में ऐसा क्या है जो विक्की ने इसे शेयर किया है. बता दें फोटो में जो विक्की ने कपड़े पहने हुए हैं वो उनके नहीं बल्कि उनकी बीवी कैटरीना कैफ के है.
फोटो में पहनी हुई हुडी विक्की की नहीं है, बल्कि ये हुडी उनकी पत्नी मिसेज कैफ की है. इस हुडी को पहने कैटरीना कई बार मीडिया के कैमरे में कैप्चर हुईं हैं. जी हां और तस्वीर को शेयर करने के पीछे की वजह हम आपको बताते हैं. दरअसल कैटरीना कैफ हाल ही में इंदौर से वापस मुंबई लौट आईं हैं. ऐसे में विक्की को कैटरीना की याद फिर एक बार सताने लगी है. इस वजह से विक्की सोच रहे हैं, कैटरीना नहीं तो उनके कपड़े ही सही.
सोशल मीडिया पर इनकी ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. विक्की की ये मॉन्स्टर हुडी लाइमलाइट का हिस्सा बन चुकी है. विक्की कैटरीना की ये क्यूट और लवी डबी मोमेंट्स फैंस को खूब पसंद आते हैं. इनकी केमिस्ट्री के फैंस दीवाने हुए बैठे हैं.
