कुछ वक्त पहले ही वरुण धवन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ सात फेरे लिए है. लेकिन शादी के बाद भी वरुण ने अपने काम से ब्रेक नहीं लिया है. इन दिनों वो अरुणाचल प्रदेश में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. वहीं से वरुण ने एक बेबी के साथ अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

वरुण धवन ने शेयर किया बेबी के साथ वीडियो

बता दें कि जब वरुण फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तभी उनकी शूटिंग पर एक क्यूट सा बेबी आया जिसे देखकर वरुण खुद को रोक नहीं पाए और उनके साथ खेलने लगे. बेबी वरुण का इतना प्यारा लगा कि उन्होंने उसके साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया, वीडियो में वरुण बेबी के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं.  वीडियो में वरुण कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, एक सेकेंड और रुक जाओ. Oh S***! ये बहुत ही प्यारा है. वीडियो में पीछे से कई लोगों की आवाज भी आ रही है.

वीडियो में बताया बेबी का नाम

वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा कि, #ArunachalPradesh के बच्चे. इसका नाम Thiagi kambo है. वरुण का ये वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. और वो उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, बेबी के साथ आप भी बहुत क्यूट लग रहे हो.

ये भी पढ़े-

भगवान का नाम लेकर Anupam kher ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन, देखें वीडियो

रोहित शेट्टी के बर्थडे पर होगा Sooryavanshi की रिलीज डेट की आधिकारिक ऐलान