लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री पूरी तरह से बंद पड़ी थी और इस महामारी के कारण लोगों के अपने घर चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के बीच बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन कई बैकग्राउंड डांसर्स की मदद करने के लिए सामने आए है। ऐसे में डांसरों को संकट की इस घड़ी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और कई बैकग्राउंड डांसर्स ने एक वीडियो बनाया, जिसमें निर्माताओं और कलाकरों से मदद करने की बात कही।
ये वीडियो देखने के बाद वरुण धवन ने 200 से अधिक बैंकग्राउंड डांसरों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए और उनकी मदद की और साथ ही फिल्ममेकर डेविड धवन ने भी डांसरों की स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की।
वरुण ने बॉलीवुड के 200 डांसर्स को सीधे उनके खातों में पैसा भेजकर इस मुश्किल दौर में उनकी मदद की है। इस बात का खुलासा कभी बैकग्राउंड डांसर रहे राज सुरानी ने किया। राज ने अपने इंस्टाग्राम पर वरुण धवन के साथ फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
राज ने बताया कि, ‘वरुण ने जरूरतमंदों की मदद की। इनमें से कईयों के साथ उन्होंने अपनी 3 डांस बेस्ड फिल्मों में काम किया है। उन्होंने डांसर्स की मदद करने का वादा किया था। ऐसे कई डांसर्स हैं जो लगातार अपने लैंडलॉर्ड से किराए को लेकर मुसीबतें झेल रहे हैं। कुछ पैरेंट्स की दवाओं को लेकर परेशान हैं। हम उन सबके आभारी हैं जो डांसर्स की मदद कर रहे हैं। भले ही शूटिंग शुरू हो गई है लेकिन डांसर्स को अभी लम्बा इंतजार करना पड़ेगा।
वरुण धवन के चाहने वाले लाखों में हैं। हाल में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हुए हैं। वरुण ने सोशल मीडिया पर फैंस को उनके समर्थन और विश्वास के लिए धन्यवाद दिया था। वरुण धवन आखिरी बार रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में देखा गया था, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। उनकी अगली फिल्म 'कुली नं 1' है। इस फिल्म में वो सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म उनके पिता डेविड धवन द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म में गोविंदा पर पिक्चराइज किया गया गाना मैं तो रस्ते से जा रहा था भी रीक्रिएट किया जाएगा। गाने को बैंगलुरु में भेलपुरी के कई सारे स्टॉल्स के बीच शूट किया गया है।
फिल्म पहले मई दिवस पर 1 मई, 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है। यह फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर की 'कुली नं 1' की रीमेक है, जो 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी डेविड धवन ने निर्देशित किया था।