बॉलीवुड के कुली नंबर 1 यानी वरुण धवन ने कुछ दिनों पहले अपने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया था. उस वीडियो का सोशल मीडिया पर मीम बनकर काफी वायरल होता दिखाई दिया. इसी बीच वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी को शेयर करते हुए बताया है कि हाल ही में वायरल वीडियो में जो बच्ची दिखाई दी है, उसे मैंने केक अपने हाथों से खिलाया था.
बता दें कि एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वरुण धवन (Varun Dhawan) केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि लोग हंस-हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं.
वहीं वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक क्लिप को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा किया और लिखा, ‘हर कोई जो पूछ रहा है. हां मैंने उसके जाने से पहले उसे केक खिलाया था और वो खुश थी.’ शनिवार को कृति सेनन और वरुण ने अरुणाचल प्रदेश से एक छोटी बच्ची के जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो साझा किया था. जहां वरुण अपनी आगामी फिल्म भेड़िया की शूटिंग कर रहे थे. इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, 'बेटी का बर्थडे मनाया बाप ने. मुझे माफ करना.'
वरुण ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने सह-कलाकार और मजेदार साथी के लिए एक पोस्ट किया. फोटो को अपलोड करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘क्या लगती हैं है रबा. बहुत माजा आया अपके साथ.’ वहीं भेड़िया फिल्म अमर कौशिक के जरिए निर्देशित है. साल 2015 में आई फिल्म दिलवाले के बाद वरुण और कृति इस फिल्म में एक बार फिर से वापसी कर रहे है.