Twinkle Khanna ने अपनी बेटी को इस प्यारे नाम से बुलाया, बेटी संग मना रही हैं छुट्टियां
एबीपी न्यूज़ | 31 Jan 2021 08:54 PM (IST)
हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी बेटी नितारा को बहुत ही प्यारे नाम से बुलाया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना फिल्मी दुनिया को छोड़कर प्रोड्यूसर और लेखिका बन गई हैं. ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को शेयर करती रहती हैं. हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे उन्होंने अपनी सुबह की शुरुआत की. इसी के साथ ट्विंकल खन्ना अपने बच्चों के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं. शेयर की गई वीडियो में ट्विंकल अपनी बेटी नितारा को एक खास नाम से बुलाती हुई नज़र आईं. ट्विंकल खन्ना इन दिनों अपनी बेटी नितारा के साथ वेकेशन पर गईं हुई हैं. जिससे जुड़ा एक वीडियो उन्होंने शेयर किया है. वीडियो में नितारा झूले से उतरती नजर आ रही हैं और साथ ही कैप्शन में लिखती हैं, ‘एक खूबसूरत सुबह, जिसमें हम चिड़ियों की चहकती आवाज सुन रहे हैं और मेरी पर्पल यूनिकॉर्न को झूले से उतरने में होने वाली मुश्किल को देख रहे हैं.’ आपको बता दें वीडियो में हर जगह हरियाली और घना जंगल दिख रहा है. ट्विंकल खन्ना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. आपको बता दे, ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी ने 17 जनवरी को पूरे 20 साल पूरे कर लिए है. अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर करते वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई दी थी. दोनों के दो बच्चे हैं, नितारा और आरव जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. ट्विंकल खन्ना अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.