सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है जिसमें टीवी की जानी मानी अभिनेत्री रिधिमा पंडित ऑटो में ट्रैवल कर रही हैं. उसके बाद जैसे ही उन्हें कैमरा दिखता है वो अपना मुंह छिपाने लगती हैं. ये वीडियो मुंबई की है.

रिधिमा को आपने टीवी के पॉपुलर सीरियल बहु हमारी रजनीकांत में बोट रजनी का किरदार  निभा चुकी हैं है. उन्हें इस सीरियल में काफी पसंद भी किया गया था.  छोटे पर्दे पर इसी सीरियल के जरिए रिधिमा ने डेब्यू किया था. यह सीरियल ऑफएयर हो चुका है.

कल मुंबई में उन्हें स्पॉट किया गया. मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने ये वीडियो पोस्ट किया है.

इस वीडियो को बाद में देखने के बाद रिधिमा ने कमेंट भी किया है. रिधिमा ने लिखा है कि जब भी वो इस तरह से घर से बाहर निकलती हैं पैपराजी उन्हें पहचान लेते हैं, क्लिक कर लेते हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि रिधिमा ने टीवी सीरियल के अलावा कई नामी प्रोडक्ट की एडवरटाइजमेंट में भी काम किया है. रिधिमा को जी अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था.

'खतरों के खिलाड़ी-9' में भी रिधिमा नज़र आ चुकी हैं.

बीते हफ्ते रिधिमा कपिल शर्मा शो में भी नज़र आईं थीं. इसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था.

 

सोशल मीडिया के जरिए रिधिमा फैंस को अपने काम के बारे में बताती रहती हैं. फिलहाल उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है.

यह भी पढ़ें

Amitabh Bachchan House: एक छत के नीचे रहता है बच्चन परिवार, सोने-हीरों से लदी हैं भगवान की मूर्तियां, देखें Inside PicsIn Pics: ऐश्वर्या से लेकर करीना तक, प्रेग्नेंसी में इन हीरोइनों ने कर लिया था इतना वेट गेन कि कोई पहचान भी नहीं पाता