आशिका भाटिया टीकटॉक स्टार है, जिन्हें फैंस से शोहरत और लगातार प्यार मिल रहा है. उन्होंने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 'मीरा' में अपने करियर की शुरुआत की और विभिन्न टीवी शो में भी काम किया. उनका स्टाइलिश अंदाज उन्हें डिजिटल इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत हस्तियों में से एक बनाता है, और जैसा कि हम जानते हैं वह इन दिनों टिक टॉक क्वीन के रूप में दिल जीत रही हैं. टिकटॉक का स्वामित्व चीनी प्रौद्योगिकी कंपनी बाइटडांस के पास है, जिसका कहना है कि भारत में उसके 12 करोड़ से ज्यादा सक्रिय यूजर्स हैं.
वह वीडियो शेयरिंग साइट टिकटॉक पर आशिका काफी एक्टिव हैं. वह ज्यादातर अपने टिकटॉक अकाउंट पर कॉमेडी और इमोशनल वीडियो अपलोड करती हैं. उनकी लगभग 11 मिलियन फॉलोवर्स हैं की बड़ी संख्या है और उनके फैंस उन्हें बहुत अधिक पसंद करते हैं.
आशिका का सोशल मीडिया को बखूबी जानती हैं, वह जानती है किं उन्हें अपने दर्शकों से कैसे जुड़ना है. वह अपने वीडियो के चलते फैंस के बीच समां बांध देती हैं.
टिकटॉक के अलावा आशिका के इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती हैं उनके 3.8 मिलियन्स फॉलोअर्स हैं. आशिका को टीवी सीरीज 'पर्वरिश' और 'कुछ रंग प्यार का ऐसा भी' जैसे शो के लिए याद किया जाता है और उन्हें सलमान खान के साथ हिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो में भी देखा गया था. सोशल मीडिया पर एक्टिव आशिका मुंबई में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं. इससे पहले आशिका ने सूरत में अपनी पढ़ाई की थी. आशिका कुछ एड फिल्म्स में भी व्यस्त हैं. ऐसा माना जा रहा है कि आशिका जल्द ही और बॉलीवुड फिल्मों में भी दिखेंगी.
बिग बॉस 13: हिमांशी और आसिम की 'शादी' की ये तस्वीर क्यों हो रही है वायरल? जाने क्या है सच्चाई
