स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फैंस को कार्तिक-नायरा की शादी की जिस खुशखबरी का इंतजार था आखिरकार वो उन्हें मिल गई. स्टार प्लस की ओर से ट्विटर पर सीरियल का नया प्रोमो शेयर किया गया है. इस प्रोमो से साफ हो गया है कि कार्तिक और नायरा एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
बात सीरियल की कहानी की करें तो उसमें भी जो ट्रेक दिखाया जा रहा है उसमें कार्तिक और नायरा के परिवारों के बीच सब कुछ ठीक हो चुका है. रिपोर्ट्स में भी दावा किया जा रहा है कि नायरा सर्जरी के बाद एकदम ठीक हो जाएंगी.
लेकिन मेकर्स ने फैंस के लिए एक और ट्विस्ट प्लान करके रखा है. इस ट्विस्ट के जरिए सीरियल की कहानी 6 महीने का लीप आ जाएगा. लीप के बाद कार्तिक और नायरा की फिर से एक बार शादी करवाई जाएगी. इतना ही नहीं कार्तिक और नायरा की शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
इससे पहले मेकर्स ने नायरा की बीमारी वाले ट्विस्ट के बाद कार्तिक के साथ उसकी शादी को टाल दिया था. लेकिन फैंस को वह ट्रेक पसंद नहीं आ रहा था, इसलिए मेकर्स ने उसे बदलने का फैसला किया.
