एक्सप्लोरर

TRP Report Week 22: 'अनुपमा' की बादशाहत बरकरार, 'गुम है...' ने इस शोज को छोड़ा पीछे

TRP Report: रुपाली गांगुली स्टारर अनुपमा ने फिर एक बार टॉप पोजिशन हासिल की है. वहीं 'गुम है किसी के प्यार में' ने टीआरपी चार्ट में 'झनक' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को पीछे छोड़ दिया है.

TRP Report Week 22: टीवी शो में मेकर्स सीरियल को टॉप रैंक में लाने के लिए पूरी कोशिश करते हैं. वहीं अब 22वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट भी सामने आ गई है.  इस हफ्ते फिर 'अनुपमा' टॉप पर हैं.  पिछले कुछ समय से टीआरपी चार्ट के टॉप 5 शोज में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, इस हफ्ते की टीआरपी में थोड़ा बदलाव जरूर हुआ. 

एक बार फिर 'अनुपमा' ने मारी बाजी

जहां रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो 'अनुपमा' पिछले कुछ समय से सबसे ज्यादा टीआरपी बटोर रहा है, वहीं 'गुम है किसी के प्यार में' ने टीआरपी चार्ट में 'झनक' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को पीछे छोड़ दिया है. रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अपनी टॉप पोजिशन पर कायम है. पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी राजन शाही के शो की टीआरपी 2.3 है, जिससे ये अब तक का सबसे ज्यादा टीआरपी रेटिंग वाला हिंदी टीवी शो बन गया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

इसी के साथ दर्शक ये सोच रहे हैं कि शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा के शो 'गुम है किसी के प्यार में' के मेकर्स लीप लाने का प्लान क्यों बना रहे हैं. 2.0 की टीआरपी के साथ ये शो फिलहाल दूसरे नंबर पर है. लोगों को ईशान और सवी की कहानी पसंद आ रही है, इसके बावजूद मेकर्स ने 'इशवी' की लव स्टोरी को खत्म करने और एक नई स्टोरी लाने का फैसला किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

2.0 रेटिंग के साथ रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और क्रुशाल आहूजा और हिबा नवाब स्टारर 'झनक' फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं. इसके अलावा कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर 'उड़ने की आशा' शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. पिछले हफ्ते शो की टीआरपी 1.6 थी, हालांकि इस हफ्ते शो की टीआरपी 1.9 है, जिससे टीआरपी चार्ट में चौथे नंबर पर है.

टॉप 5 में शामिल हुआ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'

वहीं दिलीप जोशी और मुनमुम दत्ता स्टारर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो लंबे समय बाद टीआरपी चार्ट में टॉप 5 में शामिल हो गया है. 15 साल से ज्यादा समय से टीवी स्क्रीन पर चल रहे इस शो ने 1.4 टीआरपी के साथ टीआरपी चार्ट में 5वां स्थान हासिल किया है. इस शो को फैंस काफी पसंद करते हैं. 

 

यह भी पढ़ें:  शुभमन गिल से शादी की अफवाहों के बीच रोते हुए नजर आईं रिद्धिमा पंडित! एक्ट्रेस की फोटो देख फैंस हुए परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने शांति समझौते को लेकर कर किया बड़ा दावा! अमेरिका की बताई असली मंशा
जेलेंस्की ने शांति समझौते को लेकर कर किया बड़ा दावा! अमेरिका की बताई असली मंशा
उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM योगी का दिखा अलग अंदाज, बच्चे से बोले- 'हम भी तेरे दादा...'
उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM योगी का दिखा अलग अंदाज, बच्चे से बोले- 'हम भी तेरे दादा...'
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने शांति समझौते को लेकर कर किया बड़ा दावा! अमेरिका की बताई असली मंशा
जेलेंस्की ने शांति समझौते को लेकर कर किया बड़ा दावा! अमेरिका की बताई असली मंशा
उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM योगी का दिखा अलग अंदाज, बच्चे से बोले- 'हम भी तेरे दादा...'
उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM योगी का दिखा अलग अंदाज, बच्चे से बोले- 'हम भी तेरे दादा...'
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
क्या आपके इलाके में भी बिना पर्चा लिए दवा बेच रहा केमिस्ट, जानें कहां कर सकते हैं कंप्लेंट?
क्या आपके इलाके में भी बिना पर्चा लिए दवा बेच रहा केमिस्ट, जानें कहां कर सकते हैं कंप्लेंट?
कोटा में कोचिंग के लिए कितना आता है एक साल का कुल खर्च? बच्चे को भेजने से पहले यहां जानें
कोटा में कोचिंग के लिए कितना आता है एक साल का कुल खर्च? बच्चे को भेजने से पहले यहां जानें
Embed widget