मुंबई: टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' में तरह-तरह के किरदार निभाकर दर्शकों को गुदगुदाने वाले अभिनेता सुनील ग्रोवर का कहना है कि छोटे पर्दे पर अपने काम के लिए मिले प्यार से वह बहुत खुश हैं. इसके लिए वह ईश्वर को धन्यवाद देते हैं. सुनील ने शुक्रवार को ट्विटर पर अपनी एक बुढ़ी फैन के साथ तस्वीर को शेयर किया, जो उनसे मिलने सेट पर आई थीं.
सुनील ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "वह आईं और उन्होंने मुझे मेरी दादी मां की तरह गले लगा लिया..गर्मजोशी. मैं टीवी पर जो करता हूं, उसके लिए लोगों का प्यार मिलने पर ईश्वर को धन्यवाद देता हूं."
'द कपिल शर्मा शो' की मेजबानी दिग्गज हास्य कलाकार और अभिनेता कपिल शर्मा करते हैं. शो में कीकू शारदा, अली असगर, सुमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर जैसे हास्य कलाकार भी हैं.