Bigg Boss 12: सुल्तानी अखाड़ा जंग में इस टीम को मिली जीत, देखिए वीडियो
एबीपी न्यूज़ | 28 Oct 2018 03:45 PM (IST)
Bigg Boss 12: बिग बॉस के घर में पूरे हफ्ते श्रीसंत और रोमिल के बीच जंग देखने को मिली थी.
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' में आज दूसरा वीकेंड का वार एपिसोड टेलीकास्ट होगा. शनिवार को घरवालों की हरकतों का हिसाब लेने के बाद आज सलमान खान कंटेस्टेंट्स के साथ थोड़ी मस्ती करते हुए दिखाई देंगे. आज साथ ही आज के एपिसोड में सबसे धमाकेदार सुल्तानी अखाड़ा जंग भी देखने को मिलेगी. कलर्स टीवी की ओर से आज की सुल्तानी अखाड़ा टास्क का प्रोमो जारी कर दिया गया है. इस सीजन में पहले बार सलमान खान ने सुल्तानी अखाड़ा के लिए घरवालों को टीम श्रीसंत और टीम रोमिल में बांटा. श्रीसंत की टीम में जहां उनके साथ कालकोठरी की सजा पाने वाले शिवाषीश और जसलीन को जगह मिली, तो वहीं रोमिल की टीम में हैप्पी क्लब के मेंबर दीपक और सुरभि को चुना गया. वैसे भी पूरे हफ्ते इन्हीं लोगों के बीच सबसे ज्यादा झगड़ा देखने को मिला था. इसके साथ ही कालकोठरी की सजा के वक्त भी जसलीन ने दीपक पर इल्जाम लगाया था कि उसने अपने दोस्तों को बचाने के लिए मुझे कालकोठरी में भेजा. बिग बॉस के जुड़ी हुई खबरें देने वाले ट्विटर हैंडल की मानें तो इस हफ्ते सुल्तानी अखाड़ा में श्रीसंत की टीम को जीत मिलने वाली है. इसके अलावा आज के एपिसोड में सबसे बड़ा ट्विस्ट डबल इविक्शन के दौरान आएगा. सलमान खान ने शनिवार को ही एलान कर दिया था कि इविक्शन में इस बार एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर होना होगा. Bigg Boss 12: डबल इविक्शन में पहले बेघर होगा ये कंटेस्टेंट, इनको मिली राहत