Surbhi Chandna Wedding : इश्कबाज फेम सुरभि चंदना की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. 1 मार्च को सुरभि अपने मंगेतर करण शर्मा के नाम की मेहंदी रचाई है. वहीं, अब 2 मार्च को एक्ट्रेस की चूड़ा और हल्दी सेरेमनी होने जा रही है. सुरभि के प्री-वेडिंग फंक्शन की कई सारी वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस की चूड़ा रस्म की भी एक वीडियो सामने आई है.
सुरभि ने पहना करण के नाम का चूड़ासास बहू साजिश के इंस्टाग्राम हैंडल पर सुरभि चंदना की चूड़ा रस्म का वीडियो सामने आया है. सुरभि 1 ही दिन में दो-दो फंक्शन कर रही हैं. बीती रात एक्ट्रेस ने सूफी नाइट होस्ट की थी. वहीं, अब हल्दी और चूड़ा रस्म भी एक ही दिन हो रही है. पहले एक्ट्रेस की चूड़ा रस्म हुई है. इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सुरभि गणपति बप्पा मोर्या गाती नजर आ रही हैं.
इसके बाद एक तस्वीर भी सामने आई है. इस तस्वीर में सुरभि को उनके मामा चूड़ा पहनाते नजर रहे हैं. इस दौरान सुरभि काफी खुश नजर आ रही हैं. करण के नाम का चूड़ा पहन एक्ट्रेस सुरभि के चहरे पर एक अलग सी एक्साइटमेंट देखने को मिली है. चूड़ा रस्म में सुरभि ने पेस्टल कलर का हैवी शरारा सूट पहना है, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं.
