इन दिनों सेलिब्रिटीज के अंदर 'बॉटल कैप चैलेंज' काफी लोकप्रिय है. कई सेलिब्रिटी अपने-अपने स्टाइल से बॉटल के कैप को खेलने का प्रयास कर रहे हैं, और उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं. इसी क्रम में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी इस चैलेंज को स्वीकार करके बॉटल के कैप को खोलने के प्रयास किया है. सुनील ग्रोवर की तरफ से शेयर किया गया वीडियो अपने आप में अलग है. जहां सभी लोग बॉटल के कैप को अपने पैर से खोलते नजर आए वहीं कॉमेडियन कुछ इस अंदाज़ में कैप को खोला है.
देखें वीडियो
कॉमेडियन की तरफ से पोस्ट किए एक वीडियो वह अपने हाथों को 360 डिग्री पर घुमाते हुए अपने बॉटल की कैप खोलते हुए देखे जा सकते हैं. उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, "मुझसे तो हाथ से ही खुल गया."
बता दें 'बॉटल कैप चैलेंज' जो कुछ समय से इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है, कई टेलीविजन और फिल्मी हस्तियों ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया है. इस चैलेंज को सेलिब्रिटी पैरों से सहारे निश्चित फिक्स्ड बॉटल के कैप को खोलने की कोशिश करते हैं, जबकि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि बॉटल अपने स्थान पर बनी रहे.
टीवी कलाकार दिव्या अग्रवाल और अंबीगैल पांडे ने हाल ही में इस चुनौती का प्रयास किया और उन्हें अपने प्रशंसकों से सराहना मिली. देखें वीडियो:
यह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की तरफ से दिया गया चैलेंज था.
बॉटल कैप चैलेंज कथित तौर पर ताइक्वांडो प्रशिक्षक और लड़ाकू फ़ारबी दावलेटिन की तरफ से शुरू किया गया था और अब कई मशहूर हस्तियां, फिटनेस फ्रीक और सोशल मीडिया यूजर्स इसके लिए अपना उत्साह दिखा रहे हैं.