एक्सप्लोरर

'तारक मेहता...' शो में बदल गई अंजलि भाभी, सुनयना फौजदार ने ली नेहा मेहता की जगह

सोनी सब पर आने वाले भारत के सबसे सफल और सबसे लंबे समय से चल रहे कॉमेडी शो ‘तारक मेहता...’ ने जुलाई 28 को टीवी प्रसारण के लगातार 12 साल पूरे कर लिए. इतने साल बाद भी शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है और यह अभी भी रेटिंग में ऊपर चल रहा है.

टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दो बड़े बदलाव होने वाले हैं. शो के प्रमुख किरदारों में शामिल अंजली मेहता और सोढ़ी की भूमिका में अब नए चेहरे दिखेंगे. अभी तक अंजलि मेहता यानी अंजलि भाभी का किरदार निभा रही नेहा मेहता की जगह सुनयना फौजदार इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं.

वहीं, इस शो में मजाकिया सरदार सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले गुरुचरण सिंह ने हाल ही में लंबे समय बाद इसे अलविदा कह दिया. अब उनकी जगह बलविंदर सिंह सूरी इस किरदार में अपनी जान भरते दिखेंगे.

'शो का हिस्सा बनना सम्मान की बात'

सोनी सब पर आने वाले भारत के सबसे सफल और सबसे लंबे समय से चल रहे कॉमेडी शो ‘तारक मेहता...’ ने जुलाई 28 को टीवी प्रसारण के लगातार 12 साल पूरे कर लिए. इतने साल बाद भी शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है और यह अभी भी रेटिंग में ऊपर चल रहा है.

शो का हिस्सा बनने पर सुनयना ने खुशी जताई और कहा कि दर्शकों के इतने पसंदीदा सीरियल का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने कहा, “मैं नीला फिल्म प्रोडक्शन और खास तौर पर असित जी की आभारी हूं, जिन्होंने अंजलि मेहता के किरदार के लिए मुझ पर भरोसा जताया. तारक मेहता की पत्नी का किरदार भी इस सीरियल में उतना ही अहम है, जितने बाकी सारे किरदार हैं.”

सुनयना ने कहा कि 12 साल से दर्शकों की पसंद बने किरदार में खुद को फिट करना बेहद चुनौतीपूर्ण है, लेकिन पूरी टीम ने उनको सपोर्ट किया, जिससे यह आसान बन गया.

गणेश चतुर्थी के एपिसोड में दिखेंगे नए चेहरे

वहीं सोढ़ी के किरदार में दिखने वाले बलविंदर सूरी ने भी शो के प्रोड्यूसरों को इस भूमिका के लिए शुक्रिया कहा. सूरी ने कहा, “इस शो में सोढ़ी का किरदार बेहद खुशमिजाज, जिंदगी से भरा हुआ है, जो अपनी पत्नी और बेटे को बेहद चाहता है. सबसे अहम बात है कि ये एक सरदार जी का किरदार है और मेरा खुद सरदार होना इस भूमिका को निभाने में मदद करेगा.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा अभी भी टीवी रेटिंग लिस्ट में सबसे पॉपुलर शो में से बना हुआ है. पिछले हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में यह चौथे नंबर पर था, जो 12 साल पूरे कर चुके शो को लेकर लोगों की पसंद को बताता. नए चेहरों के साथ पहला एपिसोड जल्द ही दिखाई देगा, जिसमें गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें

रिया के व्हाट्सएप चैट में वकील का दावा खारिज, अभिनेत्री के खुद कहा - मैंने ड्रग्स लिया है

Big Boss 14: नए सीजन में सुगंधा मिश्रा बनेंगी घर की मेहमान? कॉमेडियन ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के किसी भी कोने में तबाही मचा सकती हैं ये मिसाइलें, अमेरिका-रूस के अलावा किन-किन देशों के पास?
दुनिया के किसी भी कोने में तबाही मचा सकती हैं मिसाइलें, अमेरिका-रूस के अलावा किन देशों के पास?
लखनऊ: KGMU Vs अपर्णा यादव की लड़ाई में पिसेंगे आम लोग? कल ओपीडी बंद
लखनऊ: KGMU Vs अपर्णा यादव की लड़ाई में पिसेंगे आम लोग? कल ओपीडी बंद
शिखर धवन ने सोफी शाइन से कर ली सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन और कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
शिखर धवन ने सोफी शाइन से कर ली सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन और कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
Pax Silica: क्या है पैक्स सिलिका, जिसका अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने किया जिक्र? भारत को मिला शामिल होने का न्योता
क्या है पैक्स सिलिका, जिसका अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने किया जिक्र? भारत को मिला न्योता

वीडियोज

Uddhav गुट के नेता Aditya Thackeray का BJP पर निशाना, 'जनता इस बार BJP को नकार देगी' | BMC Election
RCP सिंह ने दिए JDU में शामिल होने के संकेत, 'मैं Nitish Kumar से कभी अलग नहीं था' | Bihar Politics
Nitin Nabin: गुरुग्राम में BJP कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत | BJP | Hindi News
UP Politics: भगवान राम को लेकर SP सांसद के बयान ने मचाया बवाल ! | Virendra Singh | RAM
Rahu Ketu Interview: Pulkit Samrat,Varun Sharma ,Shalini Pandey & Y Rakhi क्या आज का Cinema सिर्फ एक Content है?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया के किसी भी कोने में तबाही मचा सकती हैं ये मिसाइलें, अमेरिका-रूस के अलावा किन-किन देशों के पास?
दुनिया के किसी भी कोने में तबाही मचा सकती हैं मिसाइलें, अमेरिका-रूस के अलावा किन देशों के पास?
लखनऊ: KGMU Vs अपर्णा यादव की लड़ाई में पिसेंगे आम लोग? कल ओपीडी बंद
लखनऊ: KGMU Vs अपर्णा यादव की लड़ाई में पिसेंगे आम लोग? कल ओपीडी बंद
शिखर धवन ने सोफी शाइन से कर ली सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन और कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
शिखर धवन ने सोफी शाइन से कर ली सगाई, जानें कौन हैं उनकी होने वाली दुल्हन और कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
Pax Silica: क्या है पैक्स सिलिका, जिसका अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने किया जिक्र? भारत को मिला शामिल होने का न्योता
क्या है पैक्स सिलिका, जिसका अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने किया जिक्र? भारत को मिला न्योता
Taskaree OTT Release: इमरान हाशमी की 'तस्करी' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'तस्करी' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
आखिर अंतरिक्ष में कैसे खो गया ISRO का PSLV-C62? अन्वेषा समेत 16 सैटेलाइट के साथ हुआ था लॉन्च
आखिर अंतरिक्ष में कैसे खो गया ISRO का PSLV-C62? अन्वेषा समेत 16 सैटेलाइट के साथ हुआ था लॉन्च
Currency Printing Cost: एक नोट छापने में कितना खर्च करती है भारत सरकार, जान लीजिए जवाब
एक नोट छापने में कितना खर्च करती है भारत सरकार, जान लीजिए जवाब
Indian Baby Girl Names: नन्हीं परी के लिए खोज रहे हैं नाम? देश के पवित्र की आस्था और शक्ति से है इन 7 नामों का कनेक्शन
नन्हीं परी के लिए खोज रहे हैं नाम? देश के पवित्र की आस्था और शक्ति से है इन 7 नामों का कनेक्शन
Embed widget