एक्सप्लोरर

अनिता भाभी के 'भाबी जी घर पर हैं' से जाने के बात पर 'विभूति नारायण' ने किया सच्चाई का खुलासा

शो के एक कलाकार आसिफ शेख ने इस पूरे मामले पर पहली बार कुछ बोला है. एक पोर्टल से आसिफ ने बताया कि सौम्या ने पूरी तरह से शो से किनारा नहीं किया है.

मौजूदा समय में टेलीविजन पर बेहतरीन हिंदी कॉमेडी शोज की लिस्ट बनायें तो एंड टीवी पर आने वाले शो 'भाबी जी घर पर हैं' का नाम सबसे पहले आता है. इस शो की सफलता का राज शो के कलाकार और उनकी शानदार एक्टिंग है. लेकिन, हाल ही में शो को एक अहम कलाकार ने अलविदा कह दिया. ये कलाकार और कोई नहीं बल्कि अनिता भाभी (सौम्या टंडन) हैं. खबरें आई थीं कि इस शो को सौम्या ने मार्च में ही छोड़ दिया था और वो छह महीने के नोटिस पीरियड पर काम कर रही थीं. यानि सितंबर, उनके काम का आखिरी महीना था.

सौम्या टंडन के जाने के बाद शो के एक किरदार विभूति नारायण मिश्रा (अनिता के पति) यानि आसिफ शेख ने इस पूरे मामले पर पहली बार कुछ बोला है. एक पोर्टल से आसिफ ने बताया कि सौम्या ने पूरी तरह से शो से किनारा नहीं किया है, वो शो से जुड़ी रहेंगी. उन्होंने कहा, "सौम्या स्क्रीन पर दिखेंगी लेकिन कम. उनके कुछ निजी काम की वजह से शूटिंग डेट की समस्या है लेकिन जल्द ही इसका भी समाधान ढूंढ लिया जाएगा. और हमें उस तरह के हालात का सामना दोबारा नहीं करना पड़ेगा जैसा कि शिल्पा शिंदे के शो छोड़ने की वजह से करना पड़ा था." सूत्रों की मानें तो शो को लेकर सौम्या टंडन के प्रोफेशनल रवैये की काफी तारीफ हुई है.

शो को काफी पसंद करती हैं सौम्या शो का फॉर्मेट सौम्या को अलग लगा था, इसीलिए उन्हें अनिता भाभी का किरदार काफी पसंद है. उन्होंने कहा था कि 'भाबी जी घर पर हैं' एक एक्सपेरिमेंट था और उन्हें खुशी है कि ये सफल हुआ. सौम्या ने कहा, " शो 'भाबी जी घर पर हैं' एक एक्सपेरिमेंट था और मुझे खुशी है कि इसे हमारे दर्शकों ने पंसद किया और इसके 900 एपिसोड बनाए गए. ये बहुत खुशी की बात है कि भारतीय टीवी पर एक ऐसा कॉमेडी शो है जो दूसरे 'सास-बहु' और कॉमेडी शो से अलग है."

अनिता भाभी के फैन्स अब राहत की सांस ले सकते हैं कि उनकी 'गोरी मेम' शो में दिखती रहेंगी. चंद ऐसी अटकलें भी आ रही हैं कि सौम्या रियलिटी शो 'बिग बॉस-12' में हिस्सा हो सकती हैं जिसके लिए उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला किया है. मगर अभिनेत्री ने इस बात से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि चैनल की तरफ से शो को लेकर किसी भी तरह का कोई अप्रोच नहीं आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
Embed widget