एक्सप्लोरर

सैफ-अमृता के बेटे इब्राहिम को डेट कर रही हैं पलक तिवारी? मां श्वेता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मेरी बेटी को हर लड़के के साथ..'

Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी और एक्ट्रेस पलक तिवारी के इब्राहिम अली खान को डेट करने के रूमर्स पर बात की. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को ठेस पहुंच सकती है.

Shweta Tiwari On Palak- Ibrahim Dating Rumours:  टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए धीरे-धीरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं. पलक ने हार्डी संधू के साथ हिट म्यूजिक वीडियो 'बिजली बिजली' से ध्यान खींचा था. ये वीडियो सॉन्ग काफी वायरल हुआ था. वहीं पिछले साल पलक ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही श्वेता तिवारी की बेटी पलक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. रूमर्स है कि पलक अमृता सिंह और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं. दोनों अक्सर लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए जाते हैं. वहीं अब पलक की मां श्वेता ने अपनी बेटी के इब्राहिम संग डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.

श्वेता तिवारी ने पलक-इब्राहिम के डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
Galatta को दिए एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी पलक के इब्राहिम अली खान संग रिश्ते की अफवारों पर बात की. श्वेता ने कहा, ''पलक अभी स्ट्रॉन्ग हैं, लेकिन कल कोई कमेंट या आर्टिकल उनके स्लेफ कॉन्फिडेंस को ठेस पहुंचा सकता है. वह अभी भी बच्ची है. कभी-कभी चीज़ें इतनी क्रूर हो जाती हैं, जैसे उसका हर दूसरे लड़के के साथ अफेयर हो! मुझे भी नहीं पता कि वह ये सब कब तक बर्दाश्त करेगी. यहां तक ​​कि वह अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर भी हैरान हैं. वह इसका मज़ाक उड़ाती है, लेकिन कई बार चीजें उसे परेशान कर सकती हैं.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

श्वेता ने पलक को ट्रोल करने पर की बात
श्वेता ने पलक की स्लिम फिगर को लेकर होने वाले क्रिटिस्जिम पर भी बात की. श्वेता ने कहा, “इससे उसे कोई फ़र्क भी नहीं पड़ता. शुरू में उसे यह महसूस होता था लेकिन अब वह जानती है कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो उसके जैसे दिखते हैं और उसके जैसा दिखना चाहते हैं. वह जानती है कि उसने बहुत मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है.”

पलक और इब्राहिम के डेटिंग रूमर्स कब फैले थे? 
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान ने पहली बार 2022 में सुर्खियां बटोरीं थी. उन्हें पपराज़ी द्वारा एक साथ देखा गया था.  इसके बाद, श्वेता तिवारी की बेटी ने अपना चेहरा छिपा लिया क्योंकि पैपराज़ी ने इब्राहिम के साथ उनकी तस्वीरें क्लिक कर ली थी. इसके बाद दोनों कई बार साथ नजर आए जिसके चलते पलक और इब्राहिम के डेटिंग रूमर्स फैल गए. हालाँकि, बाद में, सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में बिजली बिजली गर्ल ने क्लियर किया कि वे सिर्फ 'अच्छे दोस्त' हैं.''

ये भी पढ़ें: जब महेश भट्ट को परवीन बाबी की वजह से री-शूट करनी पड़ी पूरी फिल्म, बोले- मैं रिलेशनशिप में था

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुपमा फेम सुधांशु पांडे का जब इंस्टाग्राम हुआ था हैक, रैंडम लिंक क्लिक करना पड़ गया था भारी
अनुपमा फेम सुधांशु पांडे का जब इंस्टाग्राम हुआ था हैक, रैंडम लिंक क्लिक करना पड़ गया था भारी
एकता कपूर के इस फैसले से नाराज हुए थे पिता जितेंद्र, रोज घर में होती थी बहस
एकता कपूर के इस फैसले से नाराज हुए थे पिता जितेंद्र, रोज घर में होती थी बहस
गौरव कपूर और कृतिका कामरा की शादी में जमकर नाचे युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग, वीडियो वायरल
गौरव कपूर और कृतिका कामरा की शादी में जमकर नाचे युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग, वीडियो वायरल
'बाल काटकर जमीन में गाड़ दिए...'अनुपमा की देविका पर पहले हुआ ब्लैक मैजिक,फिर टॉप शो से निकाला गया बाहर
'अनुपमा' की देविका पर पहले हुआ ब्लैक मैजिक,फिर टॉप शो से निकाला गया बाहर

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget