शुरू हुई साराभाई वर्सेज साराभाई की शूटिंग
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 24 Mar 2017 02:32 PM (IST)

नई दिल्ली: बीते दिनों में टीवी पर बेहद पसंद किए जाने वाला कॉमेडी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के दूसरे सीजन की शूटिंग शूरू हो गई है. हमने आपको पहले बताया था कि इस बार ये शो कुछ नए कैरेक्टर्स के साथ वेब सीरिज़ के रूप पर दर्शकों तक पहुंचेगा. शो में अहम किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली ने ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ टीम के साथ तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. शो के निर्माताओं का प्लान है कि मई तक इस शो को ऑनएयर कर दिया जाए. ऐसा बताया जा रहा है कि ये शो सात साल की लीप के साथ लॉन्च किया जाएगा. सीरियल के डायरेक्टर देवेन भोजानी ने बताया, ”हम इसे वापस से शुरु करने की सोच रहे हैं, इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दी होगा मगर इस शो की शुरुआत कुछ वक्त के लीप के साथ शुरु किया जा सकता है. हम इस शो की कुछ ख़ूबियां और किरदार जस-के-तस ही रखने वाले हैं. हम इस नए शो में कुछ नए किरदारों को भी जोड़ने वाले हैं. बहुत हद तक मुमकिन है कि ये शो जल्द ही शुरु हो सकता है.” ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ शो की शुरुआत 1 नवंबर 2004 में हुई थी जो 16 अप्रैल 2006 तक चला. इस शो की कहानी एक हायर मिडिल क्लास फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती थी. इस शो में सतीश शाह, रत्ना पाठक, सुमित राघवन, रूपाली गांगुली, राजेश कुमार, देवेन भोजानी, अरविंद वैद्य और रीटा भादुड़ी जैसे कलाकारों ने काम किया था.