Bharti Singh Son and Shehnaaz Gill Video: ‘पंजाबी कुड़ी’ शहनाज गिल सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. एक तो उनकी फैन फॉलोइंग गजब की है, ऊपर से उनका फैंस के लिए प्यार भी किसी से नहीं छुपा है. शहनाज अपने चाहने वालों के लिए अक्सर वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में, उन्होंने कई क्यूट वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वह कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) के बेटे गोला के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं.

भारती सिंह के बेटे संग शहनाज गिल का वीडियोशहनाज गिल ने 15 दिसंबर 2022 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारती के बेटे (Bharti Singh Son Golla) के साथ कई वीडियोज शेयर किए हैं. वीडियोज और फोटोज में उन्हें भारती के बेटे के साथ ढेर सारी मस्ती करती नजर आ रही हैं. येलो-ग्रीन और व्हाइट ड्रेस में गोला बेहद क्यूट लग रहे हैं. उनकी मासूमियत किसी का भी दिल पिघला सकती है. वहीं, शहनाज गिल ब्लू-येलो सूट में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने लुक को नेकलेस और इयररिंग्स से पूरा किया है.

इन वीडियोज और फोटोज को शेयर करते हुए शहनाज ने बताया कि, गोला बच्चा को नींद आ रही थी. इसके बावजूद उन्होंने ढेर सारी किस देकर उन्हें परेशान किया. दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही छा गया है. लोगों को दोनों की ये क्यूट मुलाकात पसंद आई.  

भारती के बेटे का वायरल वीडियोशहनाज गिल भारती सिंह के बेटे के बेहद करीब हैं. वह गोला के साथ अक्सर वीडियोज शेयर करती रहती हैं. कुछ दिन पहले शहनाज ने गोला का एक क्यूट वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह ब्लू-व्हाइट ड्रेस में खेलते नजर आ रहे थे. वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने भारती को गोला से मिलवाने के लिए थैंक्यू भी कहा था.

बता दें कि, शहनाज गिल अपने गाने ‘घनी सयानी’ (Ghani Syaani) के प्रमोशन में बिजी हैं. अगले साल ईद पर उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) भी रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें- शादी के बाद Devoleena ने पति शाहनवाज के साथ किया रोमांटिक डांस, सीक्विन साड़ी में मंगलसूत्र-सिंदूर फ्लॉन्ट करती आईं नजर