Sana Khan Share New Born Son Pic: एक्ट्रेस रहीं सना खान और उनके पति अनस सैयद ने 12 जुलाई को प्यारे से बेटे का वेलकम किया था.फिलहाल सना अपने नन्हे प्रिंस के साथ खूबसूरत पल एंजॉय कर रही हैं और फैंस के साथ अपनी पेरेंटिंग के हर अपडेट भी शेयर कर रही हैं. वहीं अब सना ने अपने लाडले की बिस्तर पर लात मारते हुए एक झलक शेयर की है.

सना खान ने बेटे की शैतानियों की दिखाई झलकसना खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे की बिस्तर पर लेटे हुए हाथ-पांव मारने की वीडियो शेयर की है. वीडियो में सना के नन्हें प्रिंस प्रिंटेड रोम्पर में नजर आ रहे हैं और बिस्तर पर लेटे हुए खूब शैतानियां भी कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए सना ने लिखा है हमारे ‘छोटे हीरो.’ इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पति अनस सैय्यद को टैग करते हुए लिखा, 'हमारे हजरत जी.'

सना का डिलीवरी के बाद घर पहुंचने पर हुआ था ग्रैंड वेलकमबता दे कि सना खान और उनके पति ने इसी साल अनाउंस किया था कि उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है. जुलाई में सना ने बेटे को जन्म दिया. इस जोड़ी ने अपने लाडले का नाम सैय्यद तारिक जमील रखा है. वहीं डिलीवरी के बाद सना जब अपने बेटे को लेकर पहली बार घर पहुंची तो उनके पति ने अनस ने उनका  घर पर ग्रैंड वेलकम किया. सना ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया था साथ ही लिखा था, "हमारे जिगर के टुकड़े का वेलकम. सैय्यद तारिक जमील माशाअल्लाह,  जज़ाकअल्लाह खैर,अनस सैय्यद इस खूबसूरत सरप्राइज के लिए.  मुझे हैरानी है कि आपने इसे अपने दम पर मैनेज किया."

 

सना ने अनस सैय्यद से साल 2020 में की थी शादीसना ने शोबिज को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कहने के बाद साल 2020 में अनस सैय्यद से शादी की थी. हालांकि उन्होंने शादी को सीक्रेट रखा था.  बाद में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फंक्शन की तस्वीरें शेयर की थी.शादी के दो साल के बाद उन्होंने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है.

ये भी पढ़ें- बिग बॉस फेम Rahul Mahajan की तीसरी शादी भी टूटी! मैरिज के 5 साल बाद विदेशी पत्नी को देंगे तलाक?