Bigg Boss 11 में अक्षय की 'पैडमैन' को छोड़ सलमान ने कर दिया इस फिल्म का प्रमोशन!
ABP News Bureau | 14 Jan 2018 10:25 PM (IST)
आज बिग बॉस के सीजन 11 का ग्रैंड फिनाले है. इस मौके पर सलमान खान अपने शो में एक साथ दो फिल्मों को प्रमोट किया.
नई दिल्ली: आज बिग बॉस के सीजन 11 का ग्रैंड फिनाले है. इस मौके पर सलमान खान अपने शो में एक साथ दो फिल्मों को प्रमोट किया. अपनी आगामी फिल्म 'पैडमैन' प्रमोट करने के लिए शो के सेट पर पहुंचे थे. वहीं, इसके साथ रिलीज होने वाली फिल्म 'पद्मावत' की ओर से कोई भी बिग बॉस के सेट पर नहीं नजर आया. लेकिन सलमान खान ने फिल्म बिग बॉस के फिनाले में बताया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' इसी महीने 25 जनवरी को रिलीज होगी. आपको बता दें कि इससे पहले आज दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टि की थी. दीपिका ने इंस्टाग्राम पर रिलीज की नई तारीख के पोस्टर के साथ लिखा, “पद्मावत की ऐतिहासिक कहानी के गवाह बनने के लिए तैयार हो जाइए. 25 जनवरी 2018 को आपको नजदीकी सिनेमाघरों में! अब 3D, आई मैक्स और तमिल-तेलुगू में भी.” गौरतलब है कि राजपूत समाज के भारी विरोध के बाद फिल्म की शुरूआती रिलीज डेट टाल दी गई थी. अब सेंसर बोर्ड की सिफारिश पर पांच संशोधनों और नाम बदलने के बाद इसके मेकर्स ने इसे रिलीज करने का फैसला किया है. अभिनेता रणवीर सिंह ने भी नया पोस्टर जारी करते हुए नई तारीख का एलान किया.