पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असम के राजनीतिक मुद्दों पर हाल ही में एक पोस्ट की थी. जिस पर रूपाली गांगुली ने कमेंट किया था. इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता नीलांजन दास ने रूपाली की आलोचना की थी कड़ा रिएक्शन देते हुए सोशल मीडिया पर रूपाली को "फ्लॉप सीरियल की एक्ट्रेस" बताया था. वहीं अब अभिनेत्री ने टीएमसी नेता को करारा जवाब दिया है.
रूपाली गांगुली ने ममता बनर्जी की पोस्ट पर किया था कमेंटबता दें कि ममता बनर्जी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान शेयर किया था जिसमें असम में भाजपा की गतिविधियों पर तंज कसा गया था. सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रूप से अपनी बात रखने के लिए जानी जाने वाली रूपाली ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाया और उनसे पश्चिम बंगाल की स्थिति पर गौर करने की अपील की थी. रूपाली ने पोस्ट ममें लिखा, "दूसरे राज्यों में बंगालियों के लिए घड़ियाली आंसू बहाने से पहले, ममता दीदी को जवाब देना चाहिए कि पश्चिम बंगाल में ही बंगालियों की रक्षा कौन करेगा? संदेशखली से लेकर मुर्शिदाबाद तक, बंगालियों पर सिर्फ़ उनके राज में ही अत्याचार हो रहे हैं. बंगाल अपने ही लोगों के लिए इतना असुरक्षित पहले कभी नहीं रहा."
रूपाली को टीएमसी नेता ने बताया था 'फ्लॉप सीरियल की एक्ट्रेस'इस पोस्ट पर टीएमसी नेता नीलांजन दास ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और जवाब दिया, "भारत की सबसे वरिष्ठ राजनेता को किसी फ्लॉप सोप अभिनेत्री से उपदेश की ज़रूरत नहीं हैय"
टीएमसी नेता को रूपाली ने दिया करारा जवाबवहीं टीएमसी नेता की इस टिप्पणी पर रूपाली ने भी भड़कते हुए करारा जवाब देते हुए पोस्ट की है, "क्या आपकी तथाकथित 'वरिष्ठतम राजनेता' एक लोकसेवक नहीं हैं, या वह एक तानाशाह हैं जिनसे सवाल नहीं किया जा सकता? लेकिन अगर आपने जनता के प्रति उनके कर्तव्य के बजाय उनके अत्याचार को पहले ही स्वीकार कर लिया है, तो तानाशाही अपनाने के लिए बधाई. टीएमसी का क्लासिक बिहेवियर." कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने रूपाली का सपोर्ट किया. एक फैन ने लिखा, "रूपाली, आप एक सफलता की कहानी हैं. अपने एक्स गेम को बेहतर बनाने के लिए भी थैंक्यू." एक अन्य ने लिखा, "मेरी जंगली रानी वापस आ गई है."
रूपाली गांगुली वर्क फ्रंटरूपाली गांगुली मई 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई थीं, संजीवनी और प्रतिष्ठित साराभाई बनाम साराभाई में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली रूपाली ने साहेब (1985) में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया था. वहीं अनुपमा सीरियल ने उन्हें आज भारतीय टेलीविजन पर सबसे पॉपुलरऔर हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक बना दिया हैय
