टीवी पर इन दिनों स्टार प्लस का शो ‘अनुपमा’ काफी सुर्खियां बटोर रहा है. शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. और इस प्यार की वजह है शो में अनुपमा बनी रूपाली गांगुली. बता दें कि शो में फैन्स को रुपाली का किरदार और उसकी समझदारी काफी पसंद आ रही हैं. यही वजह है कि ये शो लगातार टीआरपी की लिस्ट में नबंर वन पर छाया हुआ है. अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रुपाली ने अपनी सफलता का सारा क्रेडिट अफने पति को दिया है.

अनुपमा के लिए मैं काफी एक्साइटिड थी

इंटरव्यू में रूपाली गांगुली ने बताया कि, मुझे सोनी टीवी पर आने वाले शो परवरिश को अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से बीच में छोड़ना पड़ा था. और फिर जब मैंने बेटे को जन्म दिया तो मैं उसकी देखभाल में बिजी हो गई. उसमें मुझे काम का कुछ होश ही नहीं रहा और मैंने जी भर एक मां का सुख लिया. फिर कई अब कई सालों बाद राजन शाही ने मुझे अनुपमा के लिए एप्रोच किया. अब हूं तो मैं एक एक्टर ये प्रपोजल मिलने के बाद मैं काफी ज्यादा एक्साइटिड हो गई.

मेरे पति नेमेरे सपनों को उड़ान दी है

रुपाली ने आगे कहा कि, जब मैंने इसके बारे में अपने पति को बताया था तो उन्होंने मुझे पूरा सपोर्ट किया. उन्होंने कहा कि एक्टर होने के नाते मुझे अभी वो सम्मान नहीं मिला है, जो मिलना चाहिए. मेरे कमबैक के लिए मेरे पति ने अपने काम से ब्रेक ले लिया ताकि मेरा पूरा ध्यान अपने शो पर लगा रहे. वो ही है जिन्होंने मेरे सपनों को उड़ान दी.

अनुपमा ने मुझे सम्मान दिलाया है

वहीं रूपाली गांगुली ने कहा कि, साराभाई बनाम साराभाई ने मुझे पहचान दिलवाई थी. लेकिन अनुपमा इसलिए मेरे लिए खास है क्योंकि इसने मुझे एक एक्टर के तौर पर सम्मान दिलाया है. मुझे खुशी है कि दर्शकों ने इस शो को प्यार किया, और मेरे काम को पसंद किया. बता दें कि रुपाली इस शो में तीन बच्चों की मां का रोल निभा रही है. जो अपने परिवार एक साथ जोड़े रखने के लिए कई तरह की मुश्किलों का सामना करती है.

ये भी पढ़ें-

Rahul Vaidya-Disha Parmar Wedding Date: इंतजार खत्म, इस दिन गर्लफ्रेंड दिशा परमार संग सात फेरे लेंगे राहुल वैद्य

'काश, तुम पैदा होते ही मर जाती...', मीका सिंह के साथ Kiss कंट्रोवर्सी पर बोलीं थीं Rakhi Sawant की मां