Abhinav Shukla On Rubina Pregnancy Rumours: रुबीना दिलैक टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. हाल ही में रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस को फ्लॉन्ट करते हुए एक रील शेयर की थी. इसके बाद से उनके प्रेग्नेंसी के रुमर्स छा गए. इससे पहले भी रुबीना और अभिनव शुक्ला को एक क्लिनिक में स्पॉट किया गया था और लोगों ने प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे. हालांकि रुबीना ने इसके बाद एक और तस्वीर शेयर की और उसके कैप्शन के जरिए इन अफवाहों पर तंज कसा था. वहीं अब रुबीना के हसबैंड और एक्टर अभिनव शुक्ला ने एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी रुमर्स पर अपना रिएक्शन दिया है.
अभिनव ने रुबीना की प्रेग्नेंसी रुमर्स पर किया रिएक्टवहीं अब बॉम्बे टाइम्स ने इन अफवाहों के बारे में अभिनव शुक्ला से बात की, तो उन्होंने कहा, "ये सिर्फ रूमर्स हैं. मैं उस समय ट्रैवल कर रहा था, इसलिए मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं पढ़ा. मैं रियली में नहीं जानता कि क्या हुआ और लोग इस बारे में बात क्यों करने लगे." उसने एक तस्वीर पोस्ट की और लोगों ने उस पर कमेंट करना शुरू कर दिया और मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है. लोगों को अटकलें लगाने दें."
रुबीना सोशल मीडिया से कैसे निपटती हैंवहीं रुबीना ने इससे पहले ईटाइम्स से बात की थी कि वह सोशल मीडिया ट्रोल्स से कैसे निपटती हैं.उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान हैं और वह उनमें से कुछ को छोड़ देती हैं जबकि कुछ चीजों को अपने साथ ले लेती हैं. उन्होंने एक्सेप्ट किया था कि कभी-कभी उन पर इसका असर पड़ता है लेकिन बाद में वह आगे बढ़ जाती हैं. उन्होंने ये भी शेयर किया था कि उन्होंने उन चीजों को नजरअंदाज करना सीख लिया है जो उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हैं.
रुबीना प्रोफेशनल लाइफवर्कफ्रंट की बात करें तो रुबीना दिलैक ने हाल ही में अनाउंसमेंट की थी कि वह इंदर चहल के साथ एक पंजाबी फिल्म कर रही हैं. अपनी नई शुरुआत की गुडन्यूज एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. पोस्ट पर उनके पति अभिनव ने कमेंट कर उन्हें मोटिवेट भी किया था. बता दें कि रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विनर रही हैं और उनके पति अभिनव भी उसी सीज़न का हिस्सा रहे थे.
ये भी पढ़ें:-शादी के दिन थकान से काजोल की हो गई थी ऐसी हालत, अजय देवगन से कर दी थी ये डिमांड
