रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 के घर में आज दो नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं. वाइल्ड कार्ड एंट्रीज का एलान सलमान खान ने खुद वीकेंड का वार एपिसोड में किया. सौरभ पटेल के इविक्शन के बाद सलमान खान ने घरवालों को शॉक देते हुए कहा कि तैयार हो जाइए आपको होश उड़ाने दो वाइल्ड कार्ड एंट्रीज आ रही हैं.

इसके बाद वीकेंड का वार के अंत में चैनल की ओर से आज का जो प्रोमो दिखाया गया उससे मालूम चलता है कि ये दोनों वाइल्ड कार्ड एंट्री घर में आते ही अपना डांस परफॉर्मेंस देंगे. सलमान खान ने इन दोनों वाइल्ड कार्ड एंट्रीज के नाम लेते हुए बताया कि मेघा धाडे बिग बॉस मराठी की विजेता रह चुकी हैं, जबकि दूसरे कंटेस्टेंट रोहित सुचांती होंगे.

बता दें कि रोहित सुंचाती ने स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में काम किया है. इसके अलावा रोहित आखिरी बार 'रिश्ता हम लिखेंगे नया' में काम करते हुए छोटे पर्दे पर नज़र आए थे. रोहित ने घर में आते ही अपने इरादे साफ करते हुए बताया है कि वह श्रीसंत को घर से बाहर करना चाहते हैं.

वहीं बात अगर दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री मेघा धाडे की करें तो उनके हिस्से में बिग बॉस मराठी के पहले सीजन का ताज आ चुका है. मेघा ने बाल कालाकार के तौर पर 'कसौटी जिंदगी के' में भी काम किया है.

Bigg Boss 12: बिग बॉस मराठी की विजेता को घर में मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री, आते ही किया हंगामा