शुभांगी अत्रे ने 'भाबीजी' ने शो छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम
एबीपी न्यूज़/एजेंसी | 29 Nov 2017 05:30 PM (IST)
काफी समय से ये अटकलें चल रही थीं कि 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री शुभांगी अत्रे इस शो को बाय-बाय कहने वाली हैं.
मुंबई: काफी समय से ये अटकलें चल रही थीं कि 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री शुभांगी अत्रे इस शो को बाय-बाय कहने वाली हैं. हालांकि अब इन अटकलों पर विराम लगाते हुए खुद शुभांगी ने कहा है कि वह शो नहीं छोड़ रही हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या वह राजनीति में शामिल होने के लिए शो छोड़ रही हैं, शुभांगी ने कहा, "मैं शो नहीं छोड़ रही. मुझे नहीं पता कि ये निराधार अफवाहें कहां से आ रही हैं. लोगों ने मुझे एक राजनीतिक कार्यक्रम में देखा और यहां तक कि शो में इस समय मैं चुनाव में खड़ी हो रही हूं. इसलिए शायद अफवाहें वहां से आ रही होंगी." अभिनेत्री ने कहा कि वह धारावाहिक में अपनी भूमिका का आनंद ले रही हैं. उन्होंने कहा, "मैं अपनी भूमिका का आनंद ले रही हूं और प्रशंसकों का मनोरंजन करती हूं." पिछले साल मई में शुभांगी को शिल्पा शिंदे के स्थान पर लिया गया है. वह 'भाबीजी घर पर हैं' में पहले अंगूरी भाभी की भूमिका में थीं.