नई दिल्ली: मशहूर रिएलिटी शो 'नच बलिए 8' जल्द ही टीवी स्क्रीन पर दस्तक देने वाला है. इस शो का पहला प्रोमो आ चुका है. इस प्रोमो में टीवी की लोकप्रिय जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को परफॉर्म करते हुए दिखाया गया है.
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के ऊपर फिल्माए गए इस प्रोमो में दिव्यांका अपने पति को होली की बधाई दे रही हैं और कह रही हैं कि हम इस शो में क्या करेंगे? तो उनके पति ने रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए उनका जवाब दिया.
दोनों इस प्रोमो में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. इस प्रोमो में दिव्यांका और विवेक की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही हैं. दर्शक जिसे देख कर काफी पसंद करेंगे. नच बलिए-8 का पहला प्रोमो स्टार प्लस के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया
देखें प्रोमो
खबरों की मानें तो नच बलिए-8 के लिए मिहिका वर्मा-आनंद, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया, सनाया ईरानी-मोहित सहगल, दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम और मोनालिस-विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी नजर आने वाली है.
