बीच के किनारे नजर आया सीरियल 'नामकरण' की इस एक्ट्रेस का बिकनी अंदाज
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 24 Mar 2017 08:35 AM (IST)
नई दिल्ली: स्टार प्लस का शो 'नामकरण' अपनी बोल्ड इमेज वाले सीरियल की वजह से शुरुआत के दिनों से ही सुर्खियों में रहा है. शो में लीप आने से पहले शो की लीड एक्ट्रेस बरखा बिष्ट सेनगुप्ता फिलहाल अपने पति इंद्रोनील सेनगुप्ता और बेटी के साथ थाईलैंड में खूबसूरत वक्त बिता रही हैं. बरखा और उनका परिवार बीच के किनारे अपनों के साथ को जी भर के जी रहा है. इसके अलावा सीरियल नामकरण की एक्ट्रेस ने अपनी बिकनी अवतार के जलवे भी इंस्टाग्राम पर बिखेर कर सबको चौंका दिया. इन तस्वीरों को क्लिक करने के लिए बरखा ने अपनी पति इंद्रोनील की तारीफ भी की. देखें तस्वीरें बरखा और इंद्रोनील ने साल 2008 में शादी की थी. दोनों की एक पांच साल की बेटी भी है. जिसका नाम मीरा है. दोनों ने 'प्यार के दो नाम: एक राधा, एक श्याम' इसके अलावा सीरियल 'डोली सजा के' जैसे टीवी शो एक साथ काम किया था.