इस्लामाबाद/दुबई: राजनीति में भविष्य बनाने की कोशिश में नाकाम रहने के बाद पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने अब लगता है कि टेलीविजन पर एक्सपर्ट के तौर पर नया करियर शुरू कर दिया है.

समाचार पत्र ‘डॉन’ के अनुसार ऐसा लगता है कि 73 साल के मुशर्रफ ने मीडिया को अपने अगले करियर के तौर पर चुना और बोल टीवी उनको एक साप्ताहिक कार्यक्रम के लिए एक्सपर्ट के तौर पर ला रहा है.

बोल टीवी की ओर से प्रसारित प्रचार वीडियो के अनुसार इस कार्यक्रम का नाम ‘सबसे पहले पाकिस्तान विद प्रेजीडेंट मुशर्रफ’ होगा और इसे हर रविवार रात आठ बजे प्रसारित किया जाएगा.

इसका पहला एपीसोड 26 फरवरी को प्रसारित हुआ जिसमें मुशर्रफ दुबई में बैठकर एंकर के सवालों का जवाब दे रहे थे. गौतरलब है कि मुशर्रफ दुबई में निर्वासित जीवन जी रहे हैं.