MTV Roadies XX: प्रिंस नरूला पर लगाया 20 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, पत्नी युविका चौधरी का नाम सुनते ही हुए आग-बबूला
MTV Roadies XX: प्रिंस नरूला एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार रोडीज के एक कंटेस्टेंट ने उन पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया. जिसके बाद वो गुस्से में आ गए.

MTV Roadies XX: एमटीवी रोडीज XX बहुत पॉपुलर रियलिटी शो है. शो की तगड़ी फैन बेस है. इन दिनों नए सीजन के ऑडिशन चल रहे हैं. लेकिन शो एक बार फिर विवादों में आ गया है. शो में एक कंटेस्टेंट ने प्रिंस नरूला पर 20 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया. इस पूरे मामले में प्रिंस की पत्नी युविका चौधरी का नाम भी घसीटा गया. युविका का नाम आते ही प्रिंस आग-बबूला हो गए थे.
क्या था पूरा मामला?
बता दें कि होस्ट रणविजय सिंह ने खुलासा किया था कि कंटेस्टेंट ने ये आरोप लगाए हैं कि प्रिंस नरूला ने रोडीज में जगह दिलवाने के नाम पर रिश्वत ली है. ये सुनते ही प्रिंस ने तुरंत रिएक्ट किया और कहा कि उनका खुद का भाई रोडीज में आना चाहता है और पांच साल से कोशिश कर रहा है कि रोडीज का ऑडिशन क्लियर कर पाए. लेकिन उसे अभी तक सक्सेस नहीं मिली.
प्रिंस ने कहा- 'मेरा भाई पिछले पांच साल से आ रहा है ऑडिशन देने और पिछले साल के बाद उसने फाइनली बंद कर दिया ऑडिशन देना क्योंकि उसका हुआ नहीं. और मैंने किसी को नहीं बोला कि मेरा भाई आ रहा है. प्लीज देखना. खुद ऑडिशन देने आया.'
आरोपों से प्रिंस काफी गुस्से में आ गए थे. कंटेस्टेंट ने कहा कि उन्हें किसी ने कहा था कि प्रिंस की पत्नी युविका से कॉन्टैक्ट करने के बाद ही उसका हुआ था. कंटेस्टेंट का आरोप था कि प्रिंस ने डील सील करने के लिए 20 लाख रुपये डिमांड किए थे. ये सुनने के बाद प्रिंस बहुत गुस्से में आ गए थे. उन्होंने कहा- 'देखो मेरे तक बात होती ना मैं कुछ नहीं बोलता. लेकिन अब तुमने मेरी पत्नी का नाम लिया है.'
फिर कुशधीर को बुलाया गया जिन्होंने आरोपों की शुरुआत की थी. तो कुशधीर ने कहा कि उसने तो अफवाहों को सुनकर कहा था. उसके पास कोई सबूत नहीं है. फिर प्रिंस ने गुस्से में कहा- 'तुझे क्या लगता है कि हम बिकाऊ हैं.' शो में खूब हंगामा हुआ.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL






















