रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' में आज वीकेंड का वार एपिसोड टेलीकास्ट होगा. इससे पहले शनिवार को सलमान खान ने घरवालों की हफ्तेभर की हरकतों का जमकर हिसाब लिया. इतना ही नहीं सलमान खान ने घरवालों से कहा कि वो बताएं इस हफ्ते घर का गुन्हे गार कौन है.

सलमान खान की ये बात सुनने के बाद मेघा धाडे घरवालों के निशाने पर आ गईं. रोहित ने मेघा को हफ्ते का सबसे बड़ा गुन्हेगार ठहराते हुए कहा, ''मेघा ने दीपक पर चप्पल फेंककर बहुत गलत किया है, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था. मेघा का बात करने का तरीका भी सही नहीं है.''

इसके बाद ज्यादातर घरवालों ने मेघा को गुन्हेगार ठहराया. घरवालों की राय जानने के बाद सलमान खान ने मेघा को टार्चर रूम में भेजने का फैसला किया. हालांकि मेघा घरवालों के इस फैसले से खुश नहीं थीं और वह चाहती थी कि दीपक को इस हफ्ते का गुन्हेगार ठहराया जाना चाहिए.

रविवार के एपिसोड की बात करें तो आज बिग बॉस 12 में सबसे शॉकिंग इविक्शन होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक पॉपुलर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट की घर से छुट्टी होना तय है.

बिग बॉस 12: सीजन का सबसे शॉकिंग इविक्शन, ये सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट हुई बेघर