Malaika Arora ने 'साकी साकी' पर दी नोरा फतेही को टक्कर, स्टेज पर लेटकर किए ऐसे डांस मूव्स
Malaika Arora Dance Video: मलाइका अरोड़ा इन दिनों रियलिटी शो बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर में नजर आ रही हैं. इस शो में मलाइका ने नोरा फतेही के साथ अपने डांसिंग मूव्स फ्लॉन्ट किए.

Malaika Arora Dance Video: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा हमेशा छाई रहती हैं. वो अपनी अदाओं और डांसिंग मूव्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं. मलाइका इन दिनों डांस रियलिटी शो बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर में नजर आ रही हैं. इस शो में नोरा फतेही और अमेरिकन सिंगर Jason Derulo गए थे. दोनों अपने म्यूजिक एल्बम के प्रमोशन के लिए गए थे. उनका नाम स्नेक खूब वायरल हो रहा है. गाने में नोहा अपने डांसिंग मूव्स से कहर ढाती नजर आ रही हैं. अब नोरा के साथ मिलकर मलाइका न भी इंटरनेट पर बवाल काट दिया है. इनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में नोरा मलाइका से कहती हैं कि चलो इंटरनेट पर अपने मूव्स से बवाल काट दिया जाए. उसके बाद दोनों स्टेज पर जाती हैं. पहले नोरा मलाइका के गाने मुन्नी बदनाम हुई पर डांस करती हैं. उसके बाद मलाइका नोरा के गाने पर डांस करती हैं और बवाल काट देती हैं.
View this post on Instagram
मलाइका ने किया साकी साकी पर डांस
मलाइका स्टेज पर आकर नोरा के गाने साकी-साकी पर डांस करती हैं. वो नोरा की तरह स्टेज पर लेटकर स्टेप करती हैं. मलाइका के सिजलिंग मूव्स देखकर जजेस भी उनकी तारीफ करते नहीं रुकते हैं. उसके बाद दोनों स्टेज पर आकर साकी-साकी पर डांस करती हैं. नोरा और मलाइका के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस कह रहे हैं कि मलाइका नोरा पर भारी पड़ गई हैं.
मलाइका के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक साड़ी के साथ व्हाइट ब्लाउज पहना हुआ है. उनका लुक देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं. उन्होंने अपने लुक को ओपन हेयर और नेकपीस से कंप्लीट किया है. वहीं नोरा के लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रीन कलर की शिमरी साड़ी पहनी है. जिसमें वो कमाल की लग रही हैं.




















