एक्सप्लोरर

KBC 14: इसलिए जया की फिल्म ‘गुड्डी’ से Amitabh Bachchan को कर दिया गया था OUT, सालों बाद बिग बी ने किया खुलासा

Amitabh Bachchan On Remove From Guddi: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि, कैसे उन्हें अपनी पत्नी जया बच्चन की पहली फिल्म ‘गुड्डी’ से अचानक निकाल दिया गया था.

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज बेस्ड रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 14वें सीजन का आखिरी पड़ाव चल रहा है. ‘फिनाले वीक’ के हालिया एपिसोड में बी-टाउन के फेमस सितारे कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) पहुंचे. होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने विक्की और कियारा से तो पर्सनल बातें पूछीं, साथ ही खुद के कई किस्से शेयर किए.

अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि फिल्म ‘गुड्डी’ (Guddi) से उन्हें अचानक बाहर कर दिया गया था. इस फिल्म में उनकी पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू कर रही थीं. जया के अपोजिट अमिताभ बच्चन को कास्ट किया गया था. उन्होंने 10 दिनों तक शूटिंग भी पूरी कर ली थी, लेकिन अचानक उन्हें फिल्म से आउट कर दिया गया. बिग बी ने बताया कि उन्हें आखिर क्यों फिल्म से बाहर किया गया.

बिग बी को ‘गुड्डी’ से क्यों हटाया गया?

बिग बी ने विक्की और कियारा से ‘गुड्डी’ फिल्म का किस्सा शेयर करते हुए कहा, “एक फिल्म थी, जो जया की पहली फिल्म थी, उसमें मुझे हीरो के रूप में लिया गया था. मैंने 10 दिन तक काम किया और फिर मुझे फिल्म छोड़ने के लिए कहा गया. डायरेक्टर ने कहा कि वे राजेश खन्ना की फिल्म ‘आनंद’ के साथ कॉम्प्टीशन नहीं करना चाहते थे, इसलिए मुझे फिल्म छोड़ने के लिए कहा गया था.” बता दें कि ‘आनंद’ में राजेश खन्ना के साथ अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में थे. वहीं, ‘गुड्डी’ में बिग बी को रिप्लेस कर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने लीड रोल प्ले किया था.

कियारा-विक्की ने भी शेयर किए दिलचस्प किस्से

अमिताभ बच्चन ने विक्की और कियारा से डाइट के बारे में पूछा. विक्की ने बताया कि वह चाहे जितना खा ले, उनका वजन नहीं बढ़ता है. उन्हें वजन बढ़ाने के लिए जिम जाना पड़ता है और ग्रिल फूड खाना पड़ता है. उनकी बात सुनकर बिग बी और कियारा हैरान रह जाती हैं. इसके बाद कियारा बताती हैं कि वह भी डाइट नहीं करती हैं. वह सब खाती हैं, लेकिन कम पोर्शन में. इसके अलावा बिग बी ने उनसे कुकिंग के बारे में पूछा. विक्की ने बताया कि उन्होंने मां के लिए चाय बनाना सीखा, क्योंकि उनकी मां को बेटी न होने की बात खलती थी. वहीं, कियारा भी कभी-कभी कुकिंग करती हैं.

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के बाद Debina Bonnerjee का बढ़ गया है 17 किलो वजन, वेट लॉस के लिए अपना रही हैं ये तरीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करण कुंद्रा ने रोमांटिक अंदाज में तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
Vivek Dahiya: विवेक दहिया बनेंगे दिव्य शक्तियों वाले इस्त्रीवाले, बोले- 'ऐसा किरदार करने के बारे में कभी सोचा नहीं था'
विवेक दहिया बनेंगे दिव्य शक्तियों वाले इस्त्रीवाले, बोले- 'ऐसा किरदार करने के बारे में कभी सोचा नहीं था'
मौनी रॉय से तलाक के बाद सूरज नांबियार ने शेयर की पहली पोस्ट, बंद किया कमेंट सेक्शन
मौनी रॉय से तलाक के बाद सूरज नांबियार ने शेयर की पहली पोस्ट, बंद किया कमेंट सेक्शन
अपने ब्राइडल लुक को देख इमोशनल हुई निहारिका चौकसे, बोलीं- अनु-आर्य को साथ देखने का इंंतजार खत्म
अपने ब्राइडल लुक को देख इमोशनल हुई निहारिका चौकसे, बोलीं- अनु-आर्य को साथ देखने का इंंतजार खत्म

वीडियोज

Vasudha: Chandrika की वापसी से कांपी karishma, क्या भुगतनी पड़ेगी अपने पापों की सजा?
Bollywood News: मुंबई इवेंट में पैपराजी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल (20-05-26)
Salman Khan Slams Paparazzi Outside Hospital, Says “60 Years Old But Haven’t Forgotten How To Fight”
PM Modi Meloni Viral Video: मोदी-मेलोनी की तस्वीर देख क्यों गरमाया विपक्ष | Modi Gifts Melody
| Modi Gifts Melody Toffee to Meloni | रोम में ‘मेलोडी मोमेंट’ का जादू | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पीएम मोदी नहीं देश को गाली...' राहुल के गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी बीजेपी, गिरिराज सिंह से लेकर पीयूष गोयल ने क्या कहा है?
'PM नहीं देश को गाली...' गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी BJP, गिरिराज से पीयूष गोयल किसने क्या कहा?
UP Politics: यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट
PAK का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट
करण कुंद्रा ने रोमांटिक अंदाज में तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
ममता बनर्जी ने जिस सांसद को चीफ व्हिप के पद से हटाया, उसे केंद्र सरकार ने दी Y कैटेगरी की सुरक्षा
ममता बनर्जी ने जिस सांसद को चीफ व्हिप के पद से हटाया, उसे केंद्र सरकार ने दी Y कैटेगरी की सुरक्षा
Heat Wave: हाहाकार मचाने वाली गर्मी! UP में 48 डिग्री पार, दिल्ली से राजस्थान तक ‘आग उगल’ रहा मौसम
हाहाकार मचाने वाली गर्मी! UP में 48 डिग्री पार, दिल्ली से राजस्थान तक ‘आग उगल’ रहा मौसम
'आपके प्रधानमंत्री और गृहमंत्री गद्दार हैं', रायबरेली में राहुल गांधी का विवादित बयान, भड़की बीजेपी ने दी नसीहत
'गद्दार हैं आपके प्रधानमंत्री और गृहमंत्री', राहुल ने क्यों दिया ऐसा विवादित बयान? भड़की BJP
Explained: मानसून 2026 की डेट कन्फर्म! तो इतने दिन बाद होगी बारिश, किन चुनिंदा प्रदेशों में राहत की उम्मीद नहीं?
मानसून 2026 की डेट कन्फर्म! कितने दिन बाद होगी बारिश, किन प्रदेशों में राहत की उम्मीद नहीं?
Embed widget