एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' ने छोटे पर्दे पर धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की है. शुरुआत दिनों में ही इस सीरियल की कामयाबी का आलम यह है कि टीआरपी रेटिंग्स में 'कसौटी जिंदगी के 2' टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहा है.

अब तक सीरियल में अनुराग और प्रेरणा का किरदार निभा रहे पार्थ और एरिका सुर्खियां बनने में कामयाब रहे हैं. लेकिन फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार नए सीजन की 'कोमोलिका' को देखने का है. वैसे अब लंबे इंतजार के बाद 'कोमोलिका' के फैंस के लिए एक खुशखबरी है.

स्टार प्लस की ओर से सीरियल में 'कोमोलिका' की एंट्री का वीडियो जारी कर दिया गया है. इस प्रोमो के साफ यह बात भी साफ हो गई है कि पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ही 'कोमोलिका' का किरदार निभाने जा रही हैं.

हिना खान ने प्रोमो सामने आने के बाद अपने इस नए किरदार पर प्रतिक्रिया भी दी है. हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक कमेंट का जवाब देते हुए लिखा है कि वह काफी नर्वस हैं.