Koffee With Karan 7 Promo: फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) का फेमस शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan 7) हमेशा से एक चर्चित शो रहा है. इसके 6 सीजन सुपर हिट शो साबित हुआ था और अब इसका नया सीजन सुर्खियों में है. करण जौहर अपने शो 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन के साथ फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. हर साल शो में नए-नए सेलिब्रिटीज दिखाई देते हैं, लेकिन इस सीजन का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें करण को अपने शो पर बुलाने के लिए सेलेब्स से मिन्नतें करनी पड़ रही है.

करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने अपकमिंग शो 'कॉफी विद करण' के सातवें सीजन का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, करण खुद को ट्रोल करने लगते हैं. इसके बाद वह उन्हें कॉल पर सेलेब्स को अपने शो पर बुलाने के लिए उनसे मिन्नतें और हाथ-पैर जोड़ते हुए देखा जा सकता है. करण को ये भी कहते हुए सुना जा सकता है कि, उनके द्वारा लॉन्च किए गए लोग और बेस्ट फ्रेंड्स भी उनके शो में आने को तैयार नहीं हैं. हालांकि, आखिर में करण अपने चिल मूड में लोगों से इस सीजन 7 के लिए एक्साइटमेंट जाहिर करते हैं और बताते हैं कि, ये शो 7 जुलाई 2022 को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा. 

आपको बता दें कि, बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि, शो की शूटिंग शुरू हो गई है. कृति सेनन (Kriti Sanon) समेत कई सितारों ने शो के लिए अपनी शूटिंग पूरी कर ली है. ये भी कहा जा रहा था कि, शो में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को भी पहली बार एक साथ देखा जाएगा. हालांकि, करण जौहर ने इंटरव्यू में इस खबर को खारिज कर दिया था और इसे 'बकवास' बताया था.

यह भी पढ़ें

Padmaavat Controversy: 'पद्मावत' की ऐतिहासिक सच्चाई पर उठे थे सवाल, दीपिका-रणवीर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ दिए थे कई रिकॉर्ड

Jasmin Bhasin Birthday: अली गोनी को डेट करने से पहले 3 सालों तक किया था उनका इंतजार, फिर ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी