एक्सप्लोरर

Kapil Sharma Wins Award: कपिल शर्मा 20 साल पहले जिस होटल में बैकग्राउंड में गाने पहुंचे थे, उसी में मिला ये बड़ा अवॉर्ड

Kapil Sharma Wins Award: कपिल शर्मा को 'ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इस मौके पर भावुक हुए कपिल शर्मा ने अपनी 20 साल की जर्नी को याद किया

Kapil Sharma Wins Award: फेमस कॉमेडियन, टेलीविजन होस्ट और एक्टर कपिल शर्मा को एनडीटीवी के 'इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स' 2024 में 'ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें शुक्रवार को ये सम्मान दिया गया.

अवॉर्ड मिलने के बाद इमोशनल हुए ‘कॉमेडी किंग’ ने कहा, "आज से 20 साल पहले मैं इसी होटल में किसी गायक के साथ कोरस गायक के तौर पर परफॉर्म करने आया था. आज 20 साल बाद मुझे उसी होटल में अवॉर्ड मिल रहा है. मैं वास्तव में भगवान का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं. मुझे बहुत अच्छा लग रहा है."

कपिल शर्मा ने बताई अपनी जर्नी

कपिल ने मनोरंजन इंडस्ट्री में अपने शानदार सफर के बारे में बात करते हुए कहा, "जब मैंने यह शो शुरू किया था, तो मुझे 24 एपिसोड से ज्यादा नहीं दिया गया था और आज इस शो को 12 साल हो चुके हैं. मेरा सफर बहुत शानदार रहा."

"थिएटर से शुरुआत करने के बाद मैंने दिल्ली में कई साल बिताए और फिर मैं मुंबई आ गया. मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे रास्ता दिखाया. जब मैं एक रियलिटी शो के लिए चुना गया, तो मेरी जिंदगी में बहुत सी चीजें बदल गईं. जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन मुझे लगता है कि यही जिंदगी है."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

सोशल मीडिया को लेकर क्या बोले कपिल शर्मा?

सोशल मीडिया पर लोगों की बढ़ती एक्टिविटिज को लेकर भी कपिल शर्मा ने अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा, "हम सोशल मीडिया में बहुत ज्यादा डूबे हैं. हम जानना चाहते हैं कि अमेरिका ने यूक्रेन से क्या कहा है, लेकिन हमें नहीं पता कि हमारे पिता बगल के बाथरूम में गिर तो नहीं गए. सोशल मीडिया पर बहुत समय बिताकर हम लोगों को अपनी दुनिया में आने का मौका दे रहे हैं. मुझे लगता है कि हमें सोशल नेटवर्किंग साइट्स का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए और मैं इसके लिए कोशिश कर रहा हूं.“

कपिल शर्मा ने कहा, “मैंने प्लेटफॉर्म पर अपना समय सीमित कर दिया है. मुझे पता है कि किसी व्यक्ति के सोशल मीडिया पर समय बिताने के कई कारण हो सकते हैं. हम सभी की परिस्थितियां एक जैसी नहीं होती. लेकिन यह मत भूलिए कि हर दिन नया होता है."

और पढ़ें: 'पुष्पा 2' आज ही तोड़ेगी सलमान-आमिर-थलापति विजय के रिकॉर्ड! जानें 3 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बीच सपोर्ट में उतरीं मदिराक्षी मुंडेल, लिखा- 'दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए'
रोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बीच सपोर्ट में उतरीं मदिराक्षी मुंडेल, लिखा- 'दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए'
कोविड में अलग होने वाले थे अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक, इन दो लोगों ने बचाया रिश्ता, किया खुलासा
कोविड में अलग होने वाले थे अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक, इन दो लोगों ने बचाया रिश्ता, किया खुलासा
नाबालिग को-एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोप में रोहित चंदेल गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूली ये बात
नाबालिग को-एक्ट्रेस से छेड़छाड़ के आरोप में रोहित चंदेल गिरफ्तार, पुलिस के सामने कबूली ये बात
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget