कॉमेडियन कपिल शर्मा कुछ महीनों तक लाइमलाइट से दूर रहे. उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' के साथ वापसी कर रहे हैं, कपिल शर्मा ने ट्वीट में लिखा, 'जल्द वापस आ रहा हूं द कपिल शर्मा शो लेकर आपके लिए सिर्फ सोनी टीनी पर,' इस खबर के बाद उनके फैंस अपने पसंदीदा कलाकार को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
कुछ दिनों पहसे भी कपिल शर्मा खबरों में थे. खबरों में रहने की वजह कॉमेडियन की शादी थी. ऐसी खबरें थीं कि कपिल अपनी मंगेतर गिनी चतरथ के साथ दिसंबर में शादी शादी करने वाले हैं. मगर आ रही खबरों की मानें तो फिलहाल कपिल ऐसा नहीं करने वाले हैं.
जी हां, इंडिया फोरम की रिपोर्ट की माने तो चंडीगढ़ के प्रेस के साथ हाल ही में एक बातचीत में जहां कपिल अपनी यह कहा वह शादी करे और अपना घर बसाने की इच्छा रखते हैं मगर इससे पहले इसकी जगह कुछ और चीजें अभी करनी बाकी हैं.
उन्होंने के कहा फिलहाल वह उन चीजों की तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं जो फिलहार प्राइऑरिटी पर है. जाहिर तौर यहां उनका इशारा उनके काम की तरफ था. शादी के लिए अभी वह इंतजार कर सकते हैं.
ऐसा लग रहा है कि कपिल अपने फैंस के बीच आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. डायरेक्ट-टू-होम सर्विस और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के बीच चल रही पेमेंट की खींचतान के कारण कपिल ने टाटा स्काई से अनुरोध किया है कि वह बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के चैनल को मनोंरजन दर्शकों तक पहुंचने दें.
चैनल से जुड़े एक सूत्र ने कहा, 'द कपिल शर्मा शो' कब से प्रसारित होगा इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन प्रोमो आने वाले सप्ताह के भीतर प्रसारित होगा.
सोनी टीवी के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, "कपिल शर्मा अपने अत्यधिक सफल वीकेंड पर कॉमेडी शो के साथ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर वापस आ रहे हैं, हम खुश हैं और कपिल और उनकी प्रतिभाशाली रचनात्मक टीम एक बार फिर साथ काम करने के लिए उत्साहित है,"
