मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है क्योंकि कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद में है. कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा ने हाल ही में इस बारे में बताया था कि उनके घर खुशियां आने वाली हैं. कॉमेडियन और उनकी पत्नी इन दिनों अपने बेबीमून के लिए कनाडा के दौरे पर हैं, उन्होंने कुछ दिनों पहले कनाडा के लिए उड़ान भरी थी, जहां गिन्नी का बेबी अपने बेबी बंप के साथ नजर आईं थी.
अपने इस वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो कपिल शर्मा अपने चाहने वालों के बीच शेयर करते रहते है. हाल ही में कपिल की मुलाकात कनाडा में भारत के उच्चायुक्त विकास स्वरूप और उनकी पत्नी अपर्णा स्वरूप से हुई. विकास एक जाने माने लेखक भी हैं और उनकी कई किताबे धूम मचा चुकी हैं. कई ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम कर चुकी फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' विकास स्वरूप की चर्चित किताब 'क्यू एंड ए' पर आधारित थी.
द कपिल शर्मा शो के दूसरे सीज़न के साथ कपिल शर्मा ने इस साल शानदार वापसी की। सलमान खान की तरफ से प्रोड्यूस किए जा रहे इस शो को टीआरपी लिस्ट में भी काफी अच्छे नंबर मिल रहे हैं. अब तक उनके शो में सलमान खान, सारा अली खान, रणवीर सिंह, कंगना रनौत, एकता कपूर और कई अन्य चर्चित हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
