सबसे मशहूर कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. फैंस के प्यार का हमेशा ख़याल रखने वाले कपिल शर्मा ने उन्हें अपनी शादी का हिस्सा बनाना भी नहीं भूले हैं. कपिल शर्मा ने फैंस को अपनी शादी का हिस्सा बनाने के लिए यूट्यूब पर शादी के सारे प्रोग्राम को लाइव चलाने का फैसला किया है. Kapil Sharma K9 नाम के यूट्यूब चैनल पर उनके फैंस इस शादी को लाइव देख पाएंगे.

यह पहला मौका है जब कोई सेलिब्रिटी अपनी शादी का सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट कर रहा है. लेकिन कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपने इस फैसले से सभी का दिल जीत लिया है. आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने घर बैठे ही कपिल शर्मा की शादी को देख पाएंगे.

कपिल शर्मा की शादी को लाइव देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इससे पहले सुनील ग्रोवर ने भी कपिल शर्मा से अपनी दुश्मनी भूलाने की बात कही है. सुनील ग्रोवर ने फैंस को खुश करते हुए कहा है कि वो मुंबई में होने वाली कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी का हिस्सा बनेंगे.

कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी का हिस्सा बनेंगे सुनील ग्रोवर, खुद दी फैंस को खुशखबरी

कपिल शर्मा की शादी में शामिल होने के लिए कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, सुमोना, सिंगर जसबीर जस्सी, भारती सिंह जैसे स्टार जालंधर पहुंचे हैं.