टेलीविजन धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' के रीबूट में कोमोलिका की भूमिका निभा रहीं टेलीविजन अभिनेत्री हिना खान को धारावाहिक की लोकप्रीयता बनी रहने की पूरी उम्मीद है. हिना ने सोमवार को शो की निर्माता एकता कपूर के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया.

उन्होंने इसके साथ लिखा, "17 साल पहले इसी दिन एक आइकॉन एकता कपूर ने एक आइकॉनिक शो 'कसौटी जिंदगी के' बनाया और शो के मशहूर किरदार का नाम कोमोलिका था. मैं प्रार्थना करती हूं और उम्मीद करती हूं कि इस महान विरासत में कुछ जोड़ सकूं. इसकी लोकप्रियता हमेशा बनी रहे. एकता कपूर को धन्यवाद."

'कसौटी जिंदगी के' के ओरीजनल वर्जन में कोमोलिका की भूमिका उर्वशी ढोलकिया ने निभाई थी, जो सात साल तक चला. इसमें श्वेता तिवारी, सेजेन खान और रोनित रॉय ने काम किया था. इस सीरीयल के रीबूट वर्जन का प्रीमियर स्टार प्लस पर 25 सितंबर को हो चुका है. इसमें पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिज मुख्य भूमिका में हैं.