Hina Khan New Show: हिना खान टीवी इंडस्ट्री का फेमस चेहरा है. जो अभी तक छोटे पर्दे के कई हिट शोज में अपनी एक्टिंग से राज कर चुकी हैं. अब खबरें हैं कि एक्ट्रेस कलर्स टीवी के एक नए रियलिटी शो में हिस्सा लेने जा रही हैं. जो जल्द ही लॉन्च होने वाला है. इस शो में हिना अकेले नहीं बल्कि अपने बॉयफ्रेंड रॉकी संग नजर आएगी. शो में उनके साथ हिस्सा लेने वाले सभी कपल्स की केमिस्ट्री टेस्ट की जाएगी.
मेकर्स ने किया हिना और रॉकी को अप्रोच
बॉलीवुड बबल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये एक ऐसा शो है. जिसमें रियल लाइफ सिलेब्रिटी कपल्स हिस्सा लेंगे. शो में सभी को टास्क और अलग-अलग चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. इसके जरिए उनकी कम्पैटिबिलटी और केमिस्ट्री चेक होगी. खबरें ये भी हैं कि इस शो में टीवी एक्ट्रेस हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी हिस्सा लेंगे. जानकारी के अनुसार शो के मेकर्स ने हिना खान और रॉकी जायसवाल संग शो में हिस्सा लेने के लिए बात कर रहे हैं.
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं हिना खान
बता दें कि एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के स्टेज थ्री पर हैं. उनका इलाज चल रहा है. इस मुश्किल वक्त में भी एक्ट्रेस अपनी लाइफ के हर पल को खुलकर एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ कोरिया गई थी. वहां से उनके कोरियन लुक की तस्वीरें खासी वायरल भी हुई थी.
सालों से डेट कर रहे हैं हिना और रॉकी
बात करें हिना खान और रॉकी जायसवाल की तो ये दोनों पिछले काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिए अक्सर कपल प्यार लुटाता भी नजर आता है. हिना खान के मुश्किल वक्त में भी रॉकी हर कदम पर उनका साथ निभा रहे हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद है.
ये भी पढ़ें -
TV TRP Report: 'अनुपमा' का जलवा बरकरार, YRKKH ने इस शो को दी मात, जानें टॉप 5 में कौन हुआ शामिल
