ये भी पढ़ें: Bigg Boss 11: तो क्या बंदगी ने पुनीश से कर लिया है ब्रेकअप? टेलीचैकर की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर-मॉडल गहना वसिष्ठ की बिग बॉस 11 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री मिल सकती है. आपको बता दें गहना भोपाल से हैं और वो लाइम लाइट में उस समय आईं जब उन्होंने बिग बॉस कंटेस्टेंट अर्शी खान को लेकर बड़ा खुलासा किया था. गहना ने अर्शी खान को लेकर खुलासा किया था कि अर्शी खान के उपर 10 आपराधिक मामले चल रहे हैं और उन्होंने एक 50वर्षीय शख्स से शादी की हुई है. ये भी पढ़ें: Bigg Boss से बाहर हुईं सपना चौधरी ने खोला वाइल्ड कार्ड को लेकर ये बड़ा राज, देखें Video आपको बता दें कि अर्शी खान भी मुख्यत: भोपाल से ताल्लुक रखती हैं और कई बार उन्होंवे अपने परिवार को लेकर भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. बिग बॉस हाउस में भी अर्शी खान लाइम लाइट में रहती हैं और उनके फैंस उन्हें खासा पसंद कर रहे हैं. Bigg Boss 11: घर का टेंप्रेचर बढ़ाने के लिए इस अभिनेत्री को मिलेगी बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री!
एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | 29 Nov 2017 06:37 PM (IST)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर-मॉडल गहना वसिष्ठ की बिग बॉस 11 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री मिल सकती है.
नई दिल्ली: बिग बॉस 11 में हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के घर से बेघर होने के बाद अब कया लगाए जा रहे हैं कि शो में एक खास वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है. पिछले काफी समय से खबरें हैं कि बिग बॉस में कोई चौंकाने वाली वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है जिससे शो में तड़का लगाया जाए और शो को और हैपनिंग बनाया जा सके.