लंबे वक्त से टीवी की दुनिया में राज करने वाली डेली सोप क्वीन एकता कपूर दर्शकों की नब्ज को बेहद अच्छी तरह से जानती हैं. उन्हें अच्छे से पता है कि दर्शकों को कौन सा कंटेन्ट कब पसंद आता है? यही वजह है कि वह इतने सालों तक टीवी की दुनिया में राज करती आईं हैं.

हाल के दिनों में 'कुमकुम भाग्य', 'कुंडली भाग्य', 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो हैं, जो हमेशा टीआरपी चार्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं. बालाजी टेलीफिल्म की तरफ से बानाए गए कई नामी शो पहले भी टीआरपी चार्ट में अपनी बादशाहत कायम कर चुके हैं.

टीवी सोप क्वीन हमेशा अपनी सेहत और बॉडी वेट को लेकर लेकर सचेत रहती हैं, उन्होंने हाल ही में अपनी सेहत के राज के बारे में इंस्टाग्राम पर खुलासा किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनीता हसनंदानी और क्रिस्टेल डीसूजा सहित उनकी कई दोस्तों ने एक साथ एकता के वजन घटाने के रहस्य पर के बारे में सवाल किया है.

वीडियो में क्रिस्टेल, अनीता और कुछ अन्य दोस्तों साथ एकता से पूछताछ करती हुई दिखाई देती हैं कि क्या उन्होंने कीटो डाइट की हेल्प से अपना वजन कम किया है. इस सवाल एकता उन्हें बताती हैं कि कीटो डाइट नहीं 'चीटो' डाइट है उनकी सेबत का राज.

एकता की तरफ से दिए गए इस हाजिर जवाब के बाद वीडियो में नजर आ रहीं अभिनेत्रियां हंसती हुई नजर आ रही थीं.

देखें वीडियो